खेल

विधानसभा पहुंचे यूपी टी-20 लीग के कप्तान, सतीश महाना बोले- ‘यह उत्तर प्रदेश का उत्सव है’

लखनऊ । यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लीग के आगाज़ से पहले मंगलवार को यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तान लीग की ट्रॉफी के साथ विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लीग की ट्रॉफी और सभी कप्तानों के साथ फोटो खिंचाई और खिलाड़ियों को सीजन-4 के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

विधानसभा पहुंचने वाले खिलाड़ियों में गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी, लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, काशी रुद्रास के करण शर्मा, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक मौजूद रहे। वहीं मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी में स्वस्तिक चिकारा ने टीम का प्रतिनिधित्व किया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का उत्सव है। उन्होंने लीग में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 को लेकर उत्साह है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात और उनके प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि यह लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का महत्वपूर्ण मंच दे रही है। उम्मीद है कि इस सीजन भी लीग नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देगी और प्रदेश में क्रिकेट को और मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में 14 से 26 अगस्त तक, जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होंगे।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

1 hour ago

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के…

3 hours ago

Asian Games 2026: ईरान से 2018 का हिसाब चुकता, भारत की बेटियों ने जीता कबड्डी में चौथा गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर…

3 hours ago

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे Harvest Moon यानी…

15 hours ago

आखिर कौन थे राम गोविंद चौधरी, जिनके निधन से सपा में शोक? 8 बार विधायक से नेता प्रतिपक्ष तक ऐसा रहा लंबा सियासी सफर

बलिया: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम…

15 hours ago