लखनऊ।.राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के चौथे दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अब तक टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और अजेय मानी जा रही काशी किंग्स की बादशाहत को नोएडा ब्लास्टर्स ने चुनौती देते हुए उन्हें करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ नोएडा ने लीग की खिताबी जंग को और भी रोमांचक बना दिया है।
हाई-वोल्टेज मुकाबले में नोएडा ब्लास्टर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने काशी किंग्स को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 36-24 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
दिन के अन्य मुकाबलों में गोरखपुर राउडीज़ का दबदबा बरकरार रहा। गोरखपुर ने बर्बरीक वारियर्स को 29-18 से हराकर लीग में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
वहीं, मथुरा ब्रज स्टार ने भी अपनी लय वापस पा ली है। उन्होंने गाजियाबाद पैंथर्स को एकतरफा मुकाबले में 29-18 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। मथुरा के निहाल सिंह (8 गोल) जीत के सूत्रधार रहे, जबकि प्रदीप को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर चुना गया।
रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान मौजूद रहीं। उनके साथ टाटा कैपिटल के नेशनल हेड विजय काजा, रीजनल हेड मनोज पाल और न्यूज़-24 के ब्यूरो चीफ मानस श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। लीग के संस्थापक अमित पाण्डेय और सचिव यशवीर सिंह ने बताया कि टाटा कैपिटल के सहयोग से आयोजित यह लीग प्रदेश में हैंडबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…
नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…
नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…
नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…
मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…