Trending News

UP : आउट ऑफ सिलेबस सवालों पर बवाल, UPSSSC अभ्यर्थी CM दरबार पहुंचे, कार्रवाई की मांग

लखनऊ। UPSSSC परीक्षा में कथित तौर पर पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग–अलग जिलों से बड़ी संख्या में UPSSSC अभ्यर्थी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री दरबार पहुंचे और अपनी मांगें रखीं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के शामिल किए गए, जो पूरी तरह से अनुचित है। उम्मीदवारों का आरोप है कि उन्हें पहले से किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी, जबकि वे पिछले दो वर्षों से तय पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी कर रहे थे।

अभ्यर्थियों ने मांग की है कि सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों को निरस्त किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों के साथ न्याय हो सके। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर जल्द फैसला लिया जाए।

प्रदर्शन कर रहे कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सचिव से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक सप्ताह के भीतर मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, अभ्यर्थियों का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी तरह का लिखित आश्वासन नहीं मिला है, जिससे उनकी चिंता बनी हुई है।

अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रख सकते हैं।

news desk

Recent Posts

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

4 minutes ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

23 minutes ago

ईरान के न्यूक्लियर सेंटर पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, इस्फहान में 2000 पाउंड बंकर-बस्टर बम से धमाके

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हवाई हमला किया…

1 hour ago

अमेरिकी रणनीति में बदलाव: ईरान के साथ संघर्ष पर केंद्रित, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर धीरे कदम

वॉशिंगटन: अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के साथ जारी तनाव में नई रणनीति अपनाने का निर्णय…

2 hours ago

यूएन में वरिष्ठ राजनयिक का इस्तीफा, ईरान–परमाणु हथियारों को लेकर गंभीर चेतावनी

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान पर परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल…

2 hours ago

2026 में बड़ा धमाका कर सकता है Apple, एक साथ कई नए डिवाइस लॉन्च होने की तैयारी!

ऐपल इस साल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बड़े स्तर पर बढ़ाने की तैयारी में दिखाई…

5 hours ago