हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में आए भीषण आंधी-तूफान और ‘महातूफान’ के अलर्ट के बीच एक बेहद दर्दनाक और बड़ा हादसा हो गया है। सूबे के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
आधी रात को हुए इस भयानक हादसे में पुल के मलबे के नीचे दबकर 6 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में चीख-पुकार मची हुई है और मलबे में कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते मौत का आंकड़ा बढ़ने का डर बना हुआ है।
यह दिल दहला देने वाला हादसा गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे हुआ।
यह निर्माणाधीन पुल थाना लालपुर के अंतर्गत आने वाले मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को आपस में जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।
सांसद के प्रयासों से मिली थी मंजूरी: इस पुल का निर्माण राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मिली मंजूरी के बाद शुरू हुआ था। यह पुल सांसद के पैतृक गांव ‘मोरकंदर परसानी’ के पास ही बन रहा था, जो अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है।
हादसे के बाद निर्माण कंपनी और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और परिजनों का आरोप है कि:
राहत कर्मियों के मुताबिक, मलबे का आकार बहुत बड़ा है और नीचे दबे लोगों की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा 10 के पार भी पहुंच सकता है।
नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में आर्थिक दबाव, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी नीतियों…
नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की ओर भागने की…
नई दिल्ली: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, खाना खाते वक्त वीडियो देखना और…
नई दिल्ली: शरद पूर्णिमा की चांदनी को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई मान्यताएं…
नई दिल्ली: जियो के आईपीओ की चर्चा के बीच शेयर बाजार में निवेश करने वाले…
नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है, लेकिन उसका नाम…