उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है। विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद जारी इस सूची में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसमें प्रयागराज और गाजियाबाद शीर्ष पर हैं।
कहां सबसे ज्यादा बढ़े वोट?
- प्रयागराज- 3 लाख 26 हजार 421
- लखनऊ: 2 लाख 85 हजार 961
- बरेली: 2 लाख 57 हजार 921
- गाजियाबाद: 2 लाख 43 हजार 66
- जौनपुर: 2 लाख 37 हजार 590
- इन विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मतदाताओं में इजाफा
- साहिबाबाद: 82,989
- जौनपुर: 56,118
- लखनऊ पश्चिम: 54,822
- लोनी: 53,679
- फिरोजाबाद: 47,757
यूपी की फाइनल लिस्ट में कितने मतदाता?
- कुल वोटर्स: 13,39,84,792
- पुरुष वोटर्स: 7,30,71,061 (54.54%)
- महिला वोटर्स: 6,09,09,525 (45.46%)
- थर्ड जेंडर: 4206 (0.01% से कम)
- 18-19 उम्र के वोटर्स: 17,63,360 (1.32%)
- जेंडर रेशियो: 834
- फाइनल लिस्ट में ड्राफ्ट से कितने वोट बढ़े?
- कुल कितने वोट बढ़े: 84,28,767
- पुरुष वोटर्स कितने बढ़े: 42,27,902
- महिला वोटर्स कितनी बढ़ीं: 42,00,778
- थर्ड जेंडर वोटर्स कितने बढ़े: 87
- 18-19 उम्र के वोटर्स कितने बढ़े: 14,29,379
- जेंडर रेशियो में वृद्धि: 10
राजनीतिक दलों का मिला सहयोग
निर्वाचन अधिकारी ने 166 दिनों तक चले इस लंबे अभियान की सफलता का श्रेय मतदान कर्मियों की मेहनत और सभी राजनैतिक दलों के सहयोग को दिया है। इस नई सूची के साथ ही उत्तर प्रदेश अब आगामी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह तैयार है।