Trending News

प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, कांग्रेस ने किया विरोध.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरूवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. उनके साथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री भी रहेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. पीएम मोदी के दौरे से पहले उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है. लखनऊ के आलमबाग स्थित उनके आवास पर बुधवार सुबह से ही पीजीआई पुलिस तैनात है और आवास के बाहर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

अजय राय ने किया था विरोध-प्रदर्शन का ऐलान

अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए पहले ही पीएम मोदी की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था ‘बीजेपी वाले पागल हो गए हैं. हमारे नेता ने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. मोदी जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने रायबरेली में हमारे नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया और बेतुकी हरकतें कीं. कल हमारे पार्टी कार्यकर्ता इसके विरोध में काशी में प्रदर्शन करेंगे.’

पुलिस ने दिया सुरक्षा-व्यवस्था का हवाला

इस मामले में पुलिस ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की आशंका के चलते एहतियातन यह कदम उठाया है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह ज़रूरी था.

वहीं कांग्रेस ने अजय राय के हाउस अरेस्ट का विरोध जताया है. पार्टी नेताओं का आरोप है कि सरकार विरोध की आवाज दबा रही है और यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि यह कदम सिर्फ सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

फिलहाल अजय राय अपने घर में ही हैं और उनके समर्थकों की गतिविधियों पर भी प्रशासन की नज़र बनी हुई है. पीएम के वाराणसी दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

news desk

Recent Posts

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

58 minutes ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

3 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

4 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

5 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

8 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

8 hours ago