Trending News

त्योहारों के दौरान देश को दहलाने की साजिश में थे आतंकी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने की सामग्री, हथियार, नक्शे और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि ये सभी आगामी त्योहारों के दौरान दिल्ली एनसीआर में एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहे थे.

दिल्ली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को छापेमारी की थी. जिसमें दो आरोपियों को झारखंड की राजधानी रांची से पकड़ा गया, जबकि बाकी तीन को मुंबई, मध्य प्रदेश और दिल्ली एनसीआर से पकड़ में लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों को दिल्ली लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

क्या मिला आरोपियों के पास से?

दिल्ली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से जो सामान मिला है, उसमें विस्फोटक बनाने वाले रसायन जैसे हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर आदि, पिस्तौल, कारतूस और अन्य हथियार, दिल्ली के संवेदनशील इलाकों के नक्शे, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस शामिल हैं.

साजिश का मकसद था आतंक फैलाना

अभी तक की जांच सामने आया है कि, गिरफ्तार आरोपियों का मकसद दिल्ली में दहशत फैलाना था. त्योहारों के मद्देनज़र बड़े सार्वजनिक स्थलों को निशाना बनाया जाना भी संभावित था. पुलिस को संदेह है कि इस मॉड्यूल का कनेक्शन किसी विदेशी आतंकी संगठन या कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित नेटवर्क से हो सकता है.

रडार पर है पूरा माड्यूल?

स्पेशल सेल अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में दिल्ली पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए बरामद सामग्री को प्रयोगशाला भेजा गया है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है.

news desk

Recent Posts

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘300 सांसद मिलने आए हैं, फिर भी हमें रोका गया’, ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों…

22 minutes ago

‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्काउट ओपी का क्या भरोसा!’ लव गिल के लिए यूट्यूबर का यू-टर्न देख भड़के फैंस

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामे का सिलसिला…

41 minutes ago

SIR विवाद: फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद घिरे ज्ञानेश कुमार, विपक्ष की इस्तीफा मुहिम कितनी असरदार?

SIR विवाद के बीच फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने चुनाव…

51 minutes ago

Vivo V80 और 10,000mAh बैटरी वाला S2 FE आज होंगे लॉन्च, जानें क्या है इनकी कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर की शुरुआत नए और धमाकेदार लॉन्च के साथ बेहद दिलचस्प हो…

2 hours ago

UP Election 2027: आकाश आनंद की BSP में वापसी सिर्फ माफी का नतीजा? 2027 से पहले मायावती की बड़ी रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की…

2 hours ago

Bihar JDU: अनंत-नीरज विवाद ने बदला रंग, ललन सिंह की मध्यस्थता के बीच निशांत भी मैदान में, JDU की अंदरूनी राजनीति पर नजर

बिहार में पटना स्नातक MLC चुनाव को लेकर शुरू हुआ अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार…

2 hours ago