प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने करोड़ों दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम कल यानी 23 अप्रैल को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, शाम 4 बजे परिषद के मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ प्रदेश के 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार समाप्त हो जाएगा।
बोर्ड ने इस बार तकनीक का भरपूर उपयोग किया है। छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे, बल्कि डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट भी प्राप्त कर सकेंगे।
साल 2025 में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा था, जबकि इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र सफल हुए थे। इस साल उम्मीद जताई जा रही है कि टॉपर्स की लिस्ट में नए रिकॉर्ड बन सकते हैं। परिणाम घोषित होते ही बोर्ड मेधावी छात्रों (Toppers List) की सूची भी सार्वजनिक करेगा।
राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…
युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…
आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…
शेयर बाजार की घंटी बजते ही 21 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा तूफान आया जिसने…