क्राइम

रात भर पार्टी सुबह उठी तो इयररिंग और अंडरगारमेंट्स मिले गायब ! CEO, एग्जीक्यूटिव हेड ने पति संग की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के उदयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कॉर्पोरेट दुनिया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जीकेएम आईटी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया, कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा सिरोही और उनके पति गौरव सिरोही पर कंपनी की ही एक महिला मैनेजर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने 25 दिसंबर को तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

जन्मदिन की पार्टी, शराब और फिर डरावनी रात

मामला 20 दिसंबर 2025 की रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सीईओ जितेश सिसोदिया ने अपने जन्मदिन के मौके पर शोभागपुरा इलाके के एक होटल में कंपनी कर्मचारियों के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी में शराब पी गई और माहौल देर रात करीब 1:30 बजे तक चलता रहा। इसी दौरान महिला मैनेजर की तबीयत बिगड़ गई। बाकी कर्मचारी तो वहां से निकल गए, लेकिन कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा सिरोही ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की।

पीड़िता के अनुसार, कार में ड्राइविंग सीट पर गौरव सिरोही थे, जबकि पीछे की सीट पर जितेश सिसोदिया, शिल्पा और वह खुद मौजूद थीं। रास्ते में आरोपियों ने एक दुकान से सिगरेट जैसा पदार्थ खरीदा और उसे दिया, जिसके सेवन के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत में चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

डैशकैम बना सबसे बड़ा सबूत

पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा गया। होश आने पर उसके शरीर पर गहरे घाव थे, निजी अंगों में गंभीर चोटें और तेज दर्द महसूस हो रहा था। उसके कान की ईयररिंग, मोजे, कुछ गहने और अंडरगारमेंट्स भी गायब थे। मेडिकल जांच में चोटों की पुष्टि हुई, जिससे सामूहिक दुष्कर्म की आशंका और मजबूत हो गई।

इस पूरे मामले में कार का डैशकैम निर्णायक सबूत बनकर सामने आया है, जिसमें घटना की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कैद होने की बात कही जा रही है। पीड़िता ने 23 दिसंबर को सुकेर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उदयपुर एसपी योगेश गोयल के मुताबिक, पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, डैशकैम फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

यह मामला उस वक्त और ज्यादा गंभीर हो जाता है, जब संबंधित कंपनी खुद को महिलाओं के लिए सुरक्षित और अनुकूल कार्यस्थल बताती रही है। फिलहाल पुलिस नशीले पदार्थ की भूमिका समेत हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

news desk

Recent Posts

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

5 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

8 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

9 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

9 hours ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

10 hours ago

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…

10 hours ago