Trending News

‘ऊंचा लंबा कद’ रिलीज और फैंस भड़के, बोले-कटरीना के बिना फीका!

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है, जिसके बोल हैं ‘ऊंचा लंबा कद’।
हाल ही में इस फिल्म का भोजपुरी गाना ‘घिस-घिस’ रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है। इस गाने में अक्षय के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं, जबकि इसके पुराने वर्जन में अक्षय के साथ कटरीना कैफ थीं। फिल्म ‘वेलकम’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

कटरीना को याद कर रहे फैंस

जैसे ही यह गाना इंटरनेट पर आया, फैंस ने इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। कटरीना के एक चाहने वाले ने लिखा, “दिशा से कोई नफरत नहीं है, लेकिन कटरीना की जगह कोई नहीं ले सकता।” वहीं एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “फाइनली कटरीना को टक्कर देने आ गई है दिशा पाटनी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अरे, कुछ नया भी बना लो। लगता है इन बॉलीवुड वालों की कुछ नया सोचने की शक्ति ही खत्म हो गई है।”

30 कलाकारों से सजी है फिल्म

फिल्म में लगभग 30 कलाकारों के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ को साल की सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी। बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, किकू शारदा, फिरोज खान, सुदेश बेरी और वृही कोडवारा समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

19 साल पुराने गाने से हो रही तुलना

आपको याद दिला दें कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी 2000 के दशक की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों को कई यादगार गाने दिए। इनमें सबसे खास साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ का ओरिजिनल गाना ‘ऊंचा लंबा कद’ था। इतने साल बीत जाने के बाद भी यह गाना फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है।
यही वजह है कि नए वर्जन में कटरीना का जिक्र आते ही फैंस पुराने दिनों को याद करने लगे। कई लोगों को न सिर्फ गाने का नया अंदाज पसंद नहीं आया, बल्कि अक्षय और दिशा की जोड़ी भी खास प्रभावित नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ की जोड़ी ही सबसे बेहतर लगती है।

क्या फिल्म को मिलेगा दर्शकों का प्यार?

गौरतलब है कि ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब तीसरी किस्त 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहना है कि धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।

हालांकि, दिशा पाटनी के साथ आए इस नए गाने और जोड़ी को दर्शकों ने मिलाजुला रिस्पॉन्स दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गाने को लेकर मिली प्रतिक्रिया का असर फिल्म पर पड़ता है या फिर दर्शक ‘वेलकम टू द जंगल’ को भरपूर प्यार देते हैं।

news desk

Recent Posts

Canada Military Base Fire: अल्बर्टा के सैन्य अड्डे में भीषण आग, कई सैनिकों की मौत और घायल; तेज हवाओं ने बढ़ाई चुनौती

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे के ट्रेनिंग एरिया में लगी आग तेज हवाओं के कारण…

2 hours ago

IND vs WI T20 Series: बारिश ने नहीं, इन 2 मैचों में टीम इंडिया की गलती ने छीनी सीरीज जीत! श्रेयस अय्यर ने बताई वजह

बेंगलुरु में पांचवां टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने से भारत और वेस्टइंडीज के…

2 hours ago

मिशन शक्ति से महिला रोजगार तक, CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां; 2017 से पहले के यूपी पर साधा निशाना

शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

2 hours ago

Gwalior Accident: मंदिर मार्ग पर ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत; सवाल- जब बाइक की एंट्री पर रोक तो ट्रक कैसे पहुंचा?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के रास्ते पर धान से लदे ट्रक…

2 hours ago

कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ : संकरी सड़क, अव्यवस्था और VIP कल्चर पर उठे सवाल, 19 मौतों के बाद जवाबदेही की मांग

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी की रात भगदड़ ने कई परिवारों…

3 hours ago

कोलकाता भगदड़ पर TMC ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, शुभेंदु अधिकारी से मांगा इस्तीफा

कोलकाता: चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी…

11 hours ago