राज्य

बाबतपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान बंदूक से चली गोली, दो महिला सुरक्षाकर्मी घायल; मचा हड़कंप

वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। मुंबई जाने वाली उड़ान के एक यात्री द्वारा घोषित बंदूक की जांच के दौरान एक राउंड फायर हो गया। गोली लगने से एएआईसीएलएएस की दो महिला स्क्रीनर्स घायल हो गईं। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पुलिस को सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई।

मुंबई जाने वाले यात्री के हथियार की हो रही थी जांच

एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, रविवार 16 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या आईएक्स-1810 से एक यात्री अपनी पत्नी के साथ यात्रा करने वाला था। यात्री ने विमान में ले जाने के लिए अपने हथियार की घोषणा की थी। इसी हथियार की एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों द्वारा जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान ही अचानक हथियार से एक राउंड फायर हो गया। गोली की चपेट में आने से एएआईसीएलएएस की दो स्क्रीनर्स घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद टर्मिनल भवन में अफरातफरी का माहौल बन गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

गोली चलने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जानकारी जुटा रही हैं।

गोली आखिर किन परिस्थितियों में चली, जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक, जांच का मुख्य बिंदु यह पता लगाना है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यात्री के पास हथियार किस स्थिति में था और सुरक्षा जांच के दौरान उससे अचानक फायर होने की वजह क्या रही।

घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यात्री, हथियार और फायरिंग से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

vineet verma

Recent Posts

कॉकपिट में हमेशा 2 लोग क्यों रहते हैं? एक पायलट के बाहर जाते ही कौन संभालता है कमान, इन हादसों के बाद बदले उड़ान के नियम

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई हाथापाई के…

18 minutes ago

टोक्यो में 35 दिन से नहीं थमी बारिश, टूट गया 2019 का रिकॉर्ड; आखिर क्यों बरस रहा जापान? जानिए ‘रेन फैटीग’ का असर

टोक्यो: जापान की राजधानी में लगातार बारिश ने मौसम का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया…

20 minutes ago

पुरानी कड़वाहट भूलकर कांग्रेस में लौट आएं ममता बनर्जी? अधीर रंजन चौधरी ने दिया खुला ऑफर, रखी ‘बोझ’ हटाने की शर्त

कोलकाता: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को…

23 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो और सड़कें दोनों प्रभावित, 11 स्टेशन बंद; जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC की बड़ी एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था…

24 minutes ago

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर से भिड़ी वोल्वो बस; 4 यात्रियों की मौत

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, कांग्रेस का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, जंतर-मंतर पर भी हल्लाबोल

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष…

40 minutes ago