Trending News

Yamaha की छुट्टी करने आ रहा है TVS का नया 160cc मैक्सी-स्कूटर, धांसू फीचर्स के साथ देगा जल्द दस्तक!

इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में परफॉर्मेंस और प्रीमियम स्कूटरों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। इसी रेस में अब देश की दिग्गज कंपनी TVS Motor Company एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, TVS एक बिल्कुल नया 160cc प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर “Maxi-Scooter” डेवलप कर रहा है, जो सीधे तौर पर Yamaha Aerox 155 और अपकमिंग Hero Xoom 160 के मार्केट पर कब्जा करने के इरादे से उतारा जाएगा।

गेस लगाए जा रहे हैं कि यह नया स्कूटर TVS के हालिया लाइनअप से ऊपर पोजीशन किया जाएगा और इसे ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

कैसा होगा इंजन और पावर?


इस नए मैक्सी-स्कूटर में सबसे बड़ा इसका इंजन होने वाला है। इसमें TVS एक नया 160cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दे सकती है। यह इंजन लगभग 14 से 15 hp (हॉर्सपावर) जनरेट करने में सक्षम होगा। लिक्विड-कूलिंग टेक्नोलॉजी की वजह से भारी ट्रैफिक हो या लंबा सफर, इसका इंजन गर्म नहीं होगा और राइडर को लगातार दमदार परफॉर्मेंस मिलती रहेगी।

डिजाइन में दिखेगा ‘मैक्सी’ अंदाज


TVS का यह नया स्कूटर दिखने में काफी मस्कुलर और स्पोर्टी होगा। हाई-स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी के लिए इसका साइज और व्हीलबेस बड़ा रखा जाएगा। यामाहा एयरोक्स की तरह ही इसमें भी बीच में एक स्पाइन देखने को मिल सकता है, जो इसे एक ट्रेडिशनल स्कूटर के बजाय प्रॉपर मैक्सी-स्कूटर का लुक देगा। खराब रास्तों और मोड़ों पर बेहतरीन ग्रिप के लिए इसमें बड़े 14-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।

सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स से होगा लोडेड


TVS हमेशा से ही अपने व्हीकल्स में बेहतरीन टेक्नोलॉजी देने के लिए जानी जाती है, और इस स्कूटर में भी कुछ ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे, सुरक्षा और राइड रिकॉर्डिंग के लिए स्कूटर के फ्रंट में एक इन-बिल्ट डैशकैम दिया जा सकता है।
मौसम और जरूरत के हिसाब से इसकी डुअल LED हेडलाइट्स अपना कलर टेम्परेचर बदल सकेंगी। इसके सीट के नीचे इतना स्पेस होगा कि एक फुल-फेस हेलमेट आसानी से फिट हो जाए। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और फुली डिजिटल टीएफटी (TFT) डिस्प्ले मिलने की पूरी उम्मीद है।

कब होगा लॉन्च?


रिपोर्ट्स के अनुसार, TVS इस नए 160cc मैक्सी-स्कूटर प्लेटफॉर्म को 2027 के लास्ट तक बाजार में उतार सकती है। खास बात यह है कि कंपनी इसे सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि यूरोप और साउथ-ईस्ट एशिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों को ध्यान में रखकर बना रही है। लॉन्च होने के बाद यह प्रीमियम स्कूटर लवर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

news desk

Recent Posts

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

10 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

10 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

10 hours ago

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस…

10 hours ago

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब…

10 hours ago