Trending News

ईरान पर बोलने वाले ट्रंप के सामने बड़ा सवाल – अपने ही देश में ICE के खिलाफ क्यों उमड़ रही है भीड़?

ईरान में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं और जरूरत पड़ी तो सैन्य कार्रवाई की बात भी कह चुके हैं। लेकिन इसी बीच अमेरिका के भीतर जो हो रहा है, वह ट्रंप की इन चिंताओं पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक अब यह कहा जाने लगा है कि ईरान में झांकने से पहले ट्रंप को अपने ही घर के हालात पर नजर डालनी चाहिए।

ईरान पर नजर, लेकिन अमेरिका में भी सुलग रही आग

ईरान में दिसंबर 2025 से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन 2026 में भी थमे नहीं हैं। आर्थिक बदहाली और सरकारी नीतियों से नाराज़ लोग सड़कों पर हैं। मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अब तक 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिए कि अमेरिका के पास “बहुत मजबूत” सैन्य विकल्प मौजूद हैं। ईरान ने भी पलटवार में चेतावनी दी है कि किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा।
लेकिन सवाल यह है कि जब ट्रंप ईरान की सड़कों की चिंता कर रहे हैं, तब क्या उन्हें अमेरिका की सड़कों पर उतर रही भीड़ दिखाई नहीं दे रही?

ICE के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता, ट्रंप पर बढ़ता दबाव

न्यूयॉर्क सिटी में इन दिनों ICE यानी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट के खिलाफ बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं। ये प्रदर्शन ट्रंप प्रशासन की सख्त आप्रवासन और डिपोर्टेशन नीतियों के खिलाफ हैं। हाल ही में मिनियापोलिस की एक घटना के बाद यह गुस्सा और तेज़ हो गया, जिसके बाद मिडटाउन मैनहट्टन में ट्रंप टावर के आसपास हजारों लोग मार्च करते दिखे। न्यूयॉर्क ही नहीं, पोर्टलैंड, ह्यूस्टन समेत देश के कई शहरों में लोग ICE के खिलाफ सड़कों पर हैं।
सर्वे भी इशारा कर रहे हैं कि अमेरिकी जनता का रुख तेजी से ट्रंप और ICE के खिलाफ जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि आप्रवासन नीति जरूरत से ज्यादा सख्त और अमानवीय हो चुकी है।

कुल मिलाकर हालात साफ हैं। एक तरफ ट्रंप ईरान में लोकतंत्र और मानवाधिकार की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ उनके अपने देश में लोग नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध जता रहे हैं। आलोचक इसे दोहरा मापदंड बता रहे हैं। ऐसे में सवाल बार-बार उठ रहा है—ईरान में झांकने से पहले क्या ट्रंप को अपने घर के हालात नहीं देखने चाहिए?

news desk

Recent Posts

Bengaluru Tragedy: 11 महीने के बेटे की मौत के बाद मां ने दी जान…  सुसाइड लेटर पर पति ने उठाये सवाल

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट के भैरवेश्वर नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

21 minutes ago

AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, क्या पार्टी में भी होगी छुट्ट ?

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

37 minutes ago

दिल्ली: कलयुगी बेटे ने पिता की कनपटी पर तानी बंदूक, लूटे 10 लाख रुपये; दादी के घर से कैश बरामद

नई दिल्ली। देश की राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने…

3 hours ago

क्या ट्रंप का ईरान जीतने का सपना… सपना ही रह जाएगा?

28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद युद्ध…

3 hours ago

Global Markets Crash Alert: ट्रंप के ईरान युद्ध बयान के बाद US, Europe और Asia बाजारों में भारी दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन ने वैश्विक बाजारों में…

3 hours ago

IPL 2026: हार के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की ‘हॉट टॉक’ का वीडियो वायरल

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले ही मैच में हार गई।…

4 hours ago