Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: ट्रंप बोले— “भारत ईरान नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल” ; कांग्रेस ने पूछा- क्या नीतियां वॉशिंगटन तय कर रहा है?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ट्रंप बोले— “भारत ईरान नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल” ; कांग्रेस ने पूछा- क्या नीतियां वॉशिंगटन तय कर रहा है?
Trending Newsसियासी

ट्रंप बोले— “भारत ईरान नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल” ; कांग्रेस ने पूछा- क्या नीतियां वॉशिंगटन तय कर रहा है?

news desk
Last updated: February 1, 2026 1:03 pm
news desk
Share
भारत तेल नीति ट्रंप बयान
भारत तेल नीति ट्रंप बयान
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने भारत की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। यह बयान उन्होंने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया, जहां उन्होंने कहा कि “हमने पहले ही उस डील का कॉन्सेप्ट बना लिया है।” ट्रंप का यह दावा ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका वेनेजुएला के तेल को ग्लोबल मार्केट में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, ताकि रूस और ईरान से तेल आयात पर निर्भरता कम की जा सके।

ट्रंप के बयान पर कांग्रेस का हमला, सरकार से सवाल

ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल तेल देगा, जिसे अमेरिका रिफाइन कर के बेचेगा और भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की इजाजत दी जाएगी। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने भी इशारों में माना है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिकी नियंत्रण वाले फ्रेमवर्क के तहत भारत को वेनेजुएला का तेल बेचने को तैयार है। माना जा रहा है कि यह कदम यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से भारत के तेल आयात पर बढ़ते अमेरिकी दबाव के बीच उठाया गया है। ट्रंप पहले भी भारत के रूसी तेल खरीदने पर नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अब वेनेजुएला को विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

इस बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किया कि क्या अब विदेशी राष्ट्रपति भारत की नीतियां तय करेंगे और हमारी स्वतंत्र विदेश नीति कहां गई। पार्टी ने तंज कसते हुए पूछा कि ट्रंप के सामने चुप रहने का ऐसा कौन सा “सीक्रेट” है जो “आईटी वर्क्ड” की तरह काम कर रहा है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी सवाल उठाया कि क्या भारत के साथ भी वेनेजुएला जैसा व्यवहार हो सकता है।

फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जानकारों का मानना है कि यह पूरा मामला अमेरिका की वेनेजुएला नीति से जुड़ा है, जहां तेल पर नियंत्रण बड़ा फैक्टर है। वहीं सोशल मीडिया पर बहस तेज है—कुछ लोग इसे भारत के लिए सस्ता तेल पाने का मौका बता रहे हैं, तो कुछ इसे विदेश नीति पर दबाव के तौर पर देख रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Congress Attacks Modi, Crude Oil Diplomacy, Energy Geopolitics India, Global Oil Politics, Indian Foreign Policy Debate, Iran Oil Import India, Opposition Questions Govt, Russia Iran Oil Factor, Strategic Autonomy India, Trump on India Oil, US Pressure on India, Venezuela Oil Deal India, Washington Influence Claim, ट्रंप भारत बयान
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article माघ मेला विवाद अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला विवाद में योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, बोले-” अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानती सरकार”
Next Article सुल्तानपुर में कोर्ट आदेश की अवहेलना, मकान मालिक पर हमला; पुलिस मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

ट्रायम्फ ने भारत में सस्ती की अपनी प्रीमियम बाइक रेंज
Trending Newsबाजार

GST बचाने के लिए Triumph ने बदला गेम, 400 नाम रखा लेकिन इंजन कर दिया 350cc, कीमत घटी और ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज को नए बदलाव के साथ…

3 Min Read
अभय सिंह अब बनेंगे 'फैमिली मैन'
Trending Newsराज्य

महाकुंभ से सुर्खियों में आए अभय सिंह अब बनेंगे ‘फैमिली मैन’: कौन है वो लड़की जिसने बदल दिया बाबा का मन?

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय सिंह जिनको सब महाकुंभ से…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?