राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से विपक्षी दलों और खासकर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर जोरदार सियासी प्रहार किया है। सीएम योगी ने दो टूक अंदाज में कहा कि जो लोग अपनी हार का ठीकरा ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ते हैं, वे असल में अपने नकारेपन और नकारात्मक राजनीति को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भाजपा की चुनावी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावी नतीजे लगातार भारतीय जनता पार्टी के क्रमिक और ऐतिहासिक विजय की गवाही देते हैं। इस पूरी राजनीतिक यात्रा में जनता ने इन ‘दो लड़कों की जोड़ी’ को भी बखूबी देखा है।
सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि यह जोड़ी हार के बाद हमेशा एक नया बहाना ढूंढ लाती है कभी ईवीएम को दोषी ठहराया जाता है, तो कभी एसआईआर (SIR) या अन्य व्यवस्थाओं को आड़े हाथों लिया जाता है। लेकिन ये दल कभी अपने आंतरिक नकारेपन और नकारात्मक एप्रोच को उजागर नहीं करना चाहते। सच्चाई यही है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की इसी नकारात्मक सोच के कारण जनता उन्हें बार-बार खारिज कर रही है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष की दोहरी नीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जहां ये चुनाव जीत जाते हैं, वहां तो ये अपना पुरुषार्थ और जीत का श्रेय खुद लेते हैं, लेकिन जैसे ही हार का सामना करना पड़ता है कमल दोषी, ईवीएम दोषी और संवैधानिक संस्थाएं तक दोषी नजर आने लगती हैं। तब इन्हें अचानक लोकतंत्र पर खतरा मंडराता हुआ दिखाई देने लगता है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक कटाक्ष करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी की वर्तमान स्थिति को देखकर सचमुच आश्चर्य होता है कि आखिर कांग्रेस पार्टी उन्हें और कितनी बार लॉन्च करेगी?
उनकी स्थिति आज बिल्कुल उस दीपावली के रॉकेट जैसी हो चुकी है, जिसका धुआं तो पहले ही निकल चुका है और वह ऐसा रॉकेट बन चुका है जिसका बारूद शो शुरू होने से पहले ही समाप्त हो चुका है।
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…
क्या आपको भी इंटरनेट पर बार-बार चीजें सर्च करने या सोशल मीडिया की लंबी फीड…
खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का…
सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर…
वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में…
मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान के बीच ट्रंप के दो बड़े फैसले, तेहरान…