Trending News

ट्रैफिक पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक, अब हेलमेट पहना है फिर भी कट सकता है चालान! जानिए ट्रैफिक पुलिस का नया नियम

सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रहा है। अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ सिर पर हेलमेट रख लेने से आप पुलिस की नजरों और भारी जुर्माने से बच जाएंगे, तो अपनी यह सोच बदल लीजिए। नए नियमों के मुताबिक, अब हेलमेट का सही तरीके से न पहना होना भी आपको भारी पड़ सकता है।

हेलमेट की ‘स्ट्रैप’ है अनिवार्य
अक्सर देखा जाता है कि बाइक चलाने वाले पुलिस को देखकर हेलमेट तो सिर पर रख लेते हैं, लेकिन उसकी स्ट्रैप या लॉक नहीं लगाते। प्रशासन के अनुसार, बिना लॉक लगा हेलमेट किसी काम का नहीं है, क्योंकि दुर्घटना के वक्त वह सिर से निकल जाता है।

अब चेकिंग के दौरान अगर हेलमेट का फीता खुला पाया गया, तो उसे ‘बिना हेलमेट’ मानकर 1,000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

इन 3 गलतियों पर है प्रशासन की नजर
सिर्फ हेलमेट ही नहीं, बल्कि ट्रैफिक पुलिस ने अन्य गंभीर उल्लंघनों के खिलाफ भी अभियान छेड़ दिया है:

बाइक पर दो से ज्यादा व्यक्तियों का बैठना अब सीधे तौर पर ई-चालान को दावत देना है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसे वाहनों की पहचान की जा रही है।

अगर 18 वर्ष से कम उम्र का बच्चा वाहन चलाते पकड़ा जाता है, तो सजा बच्चे को नहीं, बल्कि उसके अभिभावक या गाड़ी मालिक को भुगतनी होगी। इसमें 25,000 रुपए तक का जुर्माना और जेल का भी हो सकती है।

अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर गलत डायरेक्शन में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अब मौके पर ही गाड़ी जब्त करने तक की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का उद्देश्य सरकारी खजाना भरना नहीं, बल्कि सड़कों पर होने वाली मौतों के आंकड़ों को कम करना है। बिना मानक वाले और बिना लॉक वाले हेलमेट जानलेवा साबित होते हैं, इसलिए अब तकनीकी बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।

news desk

Recent Posts

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटे हजारों कार्यकर्ता, राहुल गांधी ने कांशीराम को किया याद, कहा – “जितनी आबादी, उतनी भागीदारी…”

लखनऊ, 13 मार्च 2026: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को…

5 hours ago

4 साल का लिव-इन रिश्ता,शादी का वादा, फिर टालमटोल… फैशन डिजाइनर ने दी जान! आरोपी सिपाही गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 34…

6 hours ago

लखनऊ में अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले– ‘LPG संकट से लोग लकड़ी के चूल्हे पर लौट रहे’… सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस…

7 hours ago

UPCA ने यूपी टी-20 लीग 2026 को लेकर उठाया बड़ा कदम, इस नए बदलाव से बदल जाएगी पूरी सूरत

उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस साल का यूपी टी-20 लीग रोमांच और…

7 hours ago

10 पन्नों का नोटिस, 193 सांसदों के हस्ताक्षर: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार फिलहाल काफी सुर्खियों में हैं। विपक्ष उनके खिलाफ लगातार मोर्चा…

8 hours ago

बदायूं CBG प्लांट डबल मर्डर: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती हुई मां का फूटा गुस्सा, बोलीं– ‘सब मिले हुए हैं…’

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 13 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…

8 hours ago