Trending News

ज़हरीली कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार!

कोडीन मिक्स कफ सिरप की अवैध सप्लाई से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में पिछले दिनों आरोपी अमित सिंह को लखनऊ से गिरफ्तारी के बाद अब सोनभद्र पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. वाराणसी के रहने वाले शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. शुभम जायसवाल को कफ सिरप ड्रग रैकेट का किंगपिन बताया जा रहा है. यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में फैल रहे इस ज़हरीले कारोबार पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

कैसे खुली इस खतरनाक नेटवर्क की परतें?

शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन वह अभी भी फरार है. यूपी में इस खतरनाक कफ सिरप नेटवर्क का जाल कई जिलों में फैला हुआ है. इस नेटवर्क का खुलासा अक्टूबर महीने में तब हुआ, जब सोनभद्र के चुर्क लाइन मोड़ पर चेकिंग के दौरान करीब 20,000 कफ सिरप की बोतलें बरामद की गईं. इसके बाद यूपी पुलिस और SIT ने जब नेटवर्क खंगालना शुरू किया तो एक-एक करके परतें खुलती गईं और पूरा खेल उजागर हो गया. जांच में पता चला कि शुभम का गिरोह कफ सिरप को कभी पेंट की बाल्टियों में, कभी नमकीन के पैकेटों के बीच, तो कभी छोटे कैरियरों और साइकिलों के जरिए अलग-अलग राज्यों में तस्करी करता था.

 इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर कानून व्यवस्था तक सभी को हिलाकर रख दिया है. ज़हरीली कोडीन कफ सिरप की सप्लाई से जुड़े इस काले कारोबार का पर्दाफाश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है—लेकिन मास्टरमाइंड शुभम अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

news desk

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

5 hours ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

5 hours ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

5 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

6 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

6 hours ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

7 hours ago