Trending News

‘आज मेरा बेटा जीत गया…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छलक पड़े अभिजीत दीपके की मां के आंसू, बोलीं- इतने संघर्ष के बाद मिली यह जीत

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार में भावुक माहौल देखने को मिला। बेटे के लंबे आंदोलन और संघर्ष को याद करते हुए उनकी मां अनीता दीपके की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि यह जीत आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए अभिजीत ने कई मुश्किलों का सामना किया।

अनीता दीपके ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान अभिजीत को थप्पड़ मारे गए, उस पर स्याही फेंकी गई और कई रातें उसे खुले में मच्छरों के बीच गुजारनी पड़ीं। उन्होंने कहा, “आज मेरा बेटा जीत गया। उसने इतनी कम उम्र में बड़ा काम कर दिखाया है।”

‘कई रातों तक नहीं आई नींद, खाना भी नहीं खा पाई’

मीडिया से बातचीत के दौरान अनीता दीपके भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बेटे के साथ हुई घटनाओं के बाद वह लगातार चिंता में रहीं। कई रातों तक उन्हें नींद नहीं आई और वह ठीक से खाना भी नहीं खा सकीं।

उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा डर लगा रहता था कि उसके साथ क्या होगा। उसे पीटा गया, थप्पड़ मारे गए। यह सब देखकर मैं अंदर से टूट गई थी। सुबह तीन-चार बजे तक जागती रहती थी। 7 जून से घर में किसी काम में मन नहीं लगा।”

‘इतनी छोटी उम्र में बड़ी लड़ाई लड़ी’

अनीता दीपके ने कहा कि अभिजीत अभी बहुत युवा है, लेकिन उसने जिस साहस और धैर्य के साथ अपनी बात रखी, उस पर पूरे परिवार को गर्व है। उनके मुताबिक, इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी लड़ाई लड़ना आसान नहीं होता।

इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर मौजूद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र में बिना डरे संघर्ष किया जाए तो परिणाम मिलते हैं।

दो मांगों पर अब भी अड़ा है संगठन

अभिजीत दीपके ने कहा कि संगठन की दो प्रमुख मांगें अभी भी बाकी हैं। उन्होंने मांग दोहराई कि पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई में शामिल कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इन दोनों मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

vineet verma

Recent Posts

फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन,  सड़कों पर 4 लाख प्रदर्शनकारी, करीब 1,000 गिरफ्तार, मैक्रों की बढ़ी चुनौती

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के लिए कम बजट आवंटित किए जाने के विरोध…

3 minutes ago

मौत की सजा फिर बहाल, ब्यूटी कॉन्टेस्ट पर भी रोक! बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के इन फैसलों से क्यों मचा बवाल?

नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के दो बड़े फैसलों ने…

9 hours ago

होम लोन एक बार नहीं, कई बार कर सकते हैं ट्रांसफर! EMI घटाने से लाखों की बचत तक, जानिए कब बदलें बैंक

नई दिल्ली: होम लोन की ईएमआई कम करना चाहते हैं तो बैंक बदलना आपके लिए…

10 hours ago

पहले दिन 4.10 करोड़, शनिवार को और बढ़ी ‘उड़ता तीर’ की कमाई! आयुष्मान-सारा की स्पाई-कॉमेडी ने दूसरे दिन कितना कमा लिया?

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज…

10 hours ago

जन्म लेते ही नवजात के चेहरे पर दिखीं घनी मूंछें? VIDEO वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा हंगामा, जानिए क्या है सच्चाई

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात शिशु का वीडियो तेजी से वायरल…

10 hours ago

हाईवे पर रील बना रही युवती को देखने में भटका कार चालक का ध्यान, डंपर से टकराई गाड़ी; VIDEO वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में सड़क सुरक्षा को नजरअंदाज करना…

10 hours ago