इस्तीफे के तुरंत बाद धर्मेंद्र प्रधान ने बदला सोशल मीडिया बायो, ‘केंद्रीय मंत्री’ हटाकर लिखी नई पहचान

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से ‘केंद्रीय मंत्री’ की पहचान हटाकर बायो अपडेट कर दिया। अब उनके प्रोफाइल पर केवल ‘लोकसभा सांसद, संबलपुर लिखा दिखाई दे रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद दुखी किया है और यह मामला उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि देश की युवा पीढ़ी के भविष्य का है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की युवाशक्ति को भ्रम की स्थिति में नहीं पड़ने देना उनका संकल्प रहेगा।

36 दिनों से जारी था छात्रों का आंदोलन

नीट पेपर लीक को लेकर छात्र पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। आंदोलन की सबसे प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थी। इस मुद्दे पर सरकार और आंदोलनकारी पक्ष के बीच दो दौर की बातचीत भी हो चुकी थी, जबकि तीसरे दौर की वार्ता शनिवार को प्रस्तावित थी। हालांकि बैठक से पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे से पहले प्रदर्शन स्थल पर बढ़ा था तनाव

इस्तीफे से पहले जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आई थीं। इस दौरान कई वीडियो भी सामने आए। वहीं, इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना ही होगा।

राहुल गांधी ने दोहराई थी छात्रों की मांग

छात्रों के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था कि आंदोलन कर रहे छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं और इनमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पहली मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि शिक्षा मंत्री को किसी दूसरे मंत्रालय में भेजना समाधान नहीं होगा। उनके मुताबिक, छात्रों की मांग स्पष्ट है कि उन्हें पद से हटाया जाए और केवल मंत्रालय बदलने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा।

vineet verma

Recent Posts

सीतापुर में 13 साल की बेटी के साथ दरिंदगी, आरोपी पिता को 114 दिन में उम्रकैद!

सीतापुर: रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने अपनी…

27 minutes ago

ट्रंप-पुतिन की 1 घंटे की सीक्रेट बातचीत से क्यों मची हलचल? यूक्रेन युद्ध खत्म होने की आहट या दुनिया के नए पावर गेम की तैयारी?

मॉस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार देर…

34 minutes ago

ईरान का पलटवार! अमेरिकी हमले के बाद फारस की खाड़ी में 10 जहाजों पर अटैक, जॉर्डन के US बेस पर भी दागीं मिसाइलें

तेहरान: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

43 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत? सरेंडर से बचने के लिए जमा करने होंगे 5 करोड़ रुपये, 15 सितंबर को फिर होगी सुनवाई

नई दिल्ली: चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं…

45 minutes ago

दिल्ली के ‘रिफॉर्म मैन’ की आखिरी कहानी: बिजली, बस और CWG बदलने वाले IAS अफसर राकेश मेहता ने क्यों उठाया ये कदम?

दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलावों के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्य सचिव…

58 minutes ago