नई दिल्ली: E20 (इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के मुद्दे पर शनिवार से विरोध का स्वर तेज होने जा रहा है। एक ओर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल आयोजित करेंगे, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला मौन मार्च और भूख हड़ताल शुरू करेंगे। दोनों कार्यक्रमों के चलते E20 फ्यूल का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
E20 फ्यूल के विरोध में अरविंद केजरीवाल का नेशनल टाउनहॉल शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगा। केजरीवाल का कहना है कि इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ, प्रभावित लोग और इस विषय में रुचि रखने वाले नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया है कि देश की एक प्रमुख हस्ती भी इस अभियान का हिस्सा बनेगी।
दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार से मौन मार्च और भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें बताया गया है कि वह न तो मौन व्रत रख सकते हैं और न ही भूख हड़ताल पर बैठ सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब देखना है उन्हें रोकने के लिए कितने पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं और उनकी खामोशी अधिक प्रभावी होगी।
अपने अभियान की शुरुआत से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1 अगस्त को होने वाले “E20 के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल” में देश की एक जानी-मानी हस्ती उनके साथ मौजूद रहेगी। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी राय रखने की अपील की। साथ ही ऑनलाइन जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।
इस अभियान की घोषणा 27 जुलाई को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई थी। उस समय अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते, उनके लिए ऑनलाइन जुड़ने की व्यवस्था की गई है।
प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…
रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…
खामोश और गहरे समंदर में जब लहरों का शोर ही सब कुछ होता है, तब…
लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने और चलती कार के बोनट पर उसके…
हर साल की तरह इस साल भी खान परिवार में गणेश चतुर्थी के मौके पर…
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम को…