Trending News

ये न्यूज़ चौंकाने वाली है… आखिर कांग्रेस ने क्यों थामा कमल का फूल?

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, यह कहना मुश्किल होता है। राजनीतिक दल भी सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करते हैं और इसके जरिए अपनी राजनीति को धार देने की कोशिश करते हैं। नेताओं के बयान हों या तस्वीरें, अगर कुछ असामान्य हो, तो वह तेजी से चर्चा का विषय बन जाता है।

इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र से जुड़ी एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में नगर निगम और नगर परिषद चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और इस दौरान राजनीतिक समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं।

ताजा मामला अंबरनाथ नगर परिषद से जुड़ा है, जहां अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। यहां दो धुर विरोधी मानी जाने वाली पार्टियों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने एक साथ आने का फैसला किया है। इस अप्रत्याशित गठबंधन ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सत्ता से दूर रखने के मकसद से बीजेपी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है। इतना ही नहीं, इस सियासी समीकरण में अजित पवार गुट भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है, ताकि नगर परिषद की कमान अपने हाथ में रखी जा सके।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच बने इस अप्रत्याशित गठबंधन ने महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले सत्ताधारी महायुति गठबंधन के भीतर की दरारों को भी उजागर कर दिया है।

राज्य की 29 नगर निगमों में से 24 में महायुति के सहयोगी दल एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यह सियासी खींचतान स्थानीय स्तर पर गठबंधन की कमजोर होती एकजुटता को दिखाती है।

हालांकि, मुंबई, ठाणे और कोल्हापुर जैसे बड़े नगर निगमों में बीजेपी और शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

news desk

Recent Posts

53वां श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट: जेएनपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज फाइनल में

लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती…

7 hours ago

क्लाइमेट चेंज और ह्यूमिडिटी का असर! सेशेल्स में फैला ‘चिकनगुनिया इन्फेक्शन’, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों…

8 hours ago

कोडिंग की दुनिया में ‘स्पार्क’ का धमाका: OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे तेज़ AI मॉडल!

अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना…

11 hours ago

टी-20 विश्व कप में उलटफेर का दौर, छोटी टीमें दे रहीं कड़ी टक्कर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

टी-20 विश्व कप में इस बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। तथाकथित छोटी…

12 hours ago

महोबा में मिड-डे मील पर सवाल, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों…

12 hours ago

तेलंगाना निकाय चुनाव: कांग्रेस को बढ़त, BJP को झटका, BRS दूसरे स्थान पर

तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव परिणाम तेजी से सामने…

12 hours ago