भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मैदान पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई शॉट या मैच जिताऊ स्पेल नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। आईपीएल 2026 के बीच, सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या और मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार बेहद गर्म है। इंटरनेट पर दोनों की नजदीकियों की खबरें आग की तरह फैल रही हैं, जिसके बाद फैंस के बीच एक ही सवाल तैर रहा है— क्या हार्दिक पंड्या जिंदगी की नई पारी शुरू करने वाले हैं?
हाल ही में हार्दिक और माहिका को कुछ मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसके बाद से ही नेटिजन्स के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया। दोनों की वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज़ में उनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। फैंस इस जोड़ी को देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक आम दोस्ती नहीं है, बल्कि दोनों के बीच कुछ खास पक रहा है।
हालाँकि इस पर अभी तक न तो हार्दिक पंड्या ने और न ही माहिका शर्मा ने कोई ऑफिसियल बयान दिया है। दोनों ने ही इस रिश्ते या शादी की खबरों पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। लेकिन इसके बावजूद इंटरनेट पर चल रही थ्योरीज और फैंस की एक्साइटमेंट थमने का नाम नहीं ले रही है।
सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…
अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों पर एक खास…
बिहार की सियासी पिच पर सन्नाटे के बीच अचानक खलबली मच गई है। 23 अक्टूबर…
अमेरिका और ईरान के बीच सुलगती भू-राजनीतिक आग और सैन्य संघर्ष ने अब दुनिया के…
मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…
नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्राओं के प्रदर्शन के…