Trending News

इंडियन ARMYs का इंतज़ार हुआ खत्म ग्लोबल सुपरस्टार और BTS के Golden Maknae जुंगकूक का सोलो एग्जीबिशन ! HYBE और BookMyShow Live ला रहे हैं मुंबई में

मुंबई : आखिरकार वो खबर आ ही गई जिसका भारत के K-Pop फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे! BTS की एजेंसी HYBE ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि जुंगकूक के सोलो एल्बम ‘GOLDEN’ पर आधारित एक भव्य एग्जीबिशन इवेंट भारत में आयोजित किया जाएगा. इस घोषणा ने भारतीय ARMYs (BTS फैंस) के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है.

क्या खास होगा ‘GOLDEN’ एग्जीबिशन में?

ये अनोखा इवेंट HYBE और BookMyShow Live की साझेदारी में 12 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक मुंबई के महबूब स्टूडियो, बांद्रा वेस्ट में होगा. यहां हर कोना जुंगकूक की जर्नी और उनके रिकॉर्ड-ब्रेकिंग एल्बम ‘GOLDEN’ के जश्न में तब्दील हो जाएगा.


फैंस को इस एग्जीबिशन में जुंगकूक की आर्टिस्टिक जर्नी को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा — उनके हिट ट्रैक्स जैसे ‘Seven’, ‘3D’, और ‘Standing Next to You’ के पीछे की कहानियां, म्यूज़िक वीडियो की झलकियां, और एल्बम से जुड़े एक्सक्लूसिव स्मृति चिन्ह और ऑनरेरी रिकॉर्ड प्लैक्स प्रदर्शित किए जाएंगे. ये सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमर्सिव म्यूज़िक एक्सपीरियंस होगा जो फैंस को जुंगकूक की दुनिया में ले जाएगा.

भारत में K-Pop का बढ़ता प्रभाव

ये इवेंट भारत में K-Pop संस्कृति के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. HYBE इंडिया की इस पुष्टि के साथ, ये देश में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा K-Pop थीम वाला अनुभव होगा. BookMyShow Live ने इसे “एक परिवर्तनकारी वैश्विक अनुभव” बताया है, जो भारतीय फैंस को जुंगकूक की कला, विज़न और संगीत से गहराई से जोड़ेगा.
तो इंडियन ARMYs, तैयार हो जाइए — इस सर्दी मुंबई बनेगा K-Pop का नया हॉटस्पॉट, और जुंगकूक का ‘GOLDEN’ एक्सपीरियंस आपका दिल जीतने आ रहा है!

news desk

Recent Posts

श्रीगंगानगर गैंगरेप कांड: 13 साल की मासूम को बेचकर होटलों में बनाया बंधक, 5 दिनों में 30 से अधिक दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक अत्यंत खौफनाक…

2 hours ago

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, लियोनेल मेसी ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड; नॉकआउट में केप वर्डे से होगी टक्कर

आर्लिंग्टन (डलास)। डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपना दबदबा कायम रखते…

2 hours ago

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर बदलते ही केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक पे और HRA में आएगा बंपर उछाल, समझें पूरा कैलकुलेशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के करीब 55 लाख सेवारत कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के…

3 hours ago

Lucknow Fire News: लखनऊ के चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, आस-पास के घर खाली कराए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रविवार (28 जून) सुबह एक बड़ी और डराने…

3 hours ago

‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री के बीच भी नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार, 9वें दिन दुनियाभर में छाप दिए इतने करोड़

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में नई फिल्मों की दस्तक के बीच शाहिद कपूर, कृति सेनन और…

3 hours ago