Entertainment

ग्लैमर के पीछे का सच: पिता की मौत के बाद टूटीं सिंगर Jasmine Sandlas, 23 की उम्र में शराब की लत का खुलासा !

मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस, जो अपनी बेबाक आवाज और अनोखे अंदाज के लिए जानी जाती हैं,वो इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैस्मीन ने अपनी जिंदगी के उन पन्नों को पलटा है, जिसके बारे में उनके फैंस ने कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि कैसे वह एक वक्त पर शराब की बुरी तरह आदी हो गई थीं और इसकी वजह उनका कोई शौक नहीं, बल्कि बचपन का दर्द और अकेलापन था।

23 साल की उम्र में शुरू हुई गलत राह


जैस्मीन ने इंटरव्यूज में बताया कि 23 साल की उम्र तक उन्होंने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया था। लेकिन जब उनके पिता का निधन हुआ और परिवार बिखरने लगा, तो उन्होंने सुकून की तलाश में नशे का सहारा लिया। जैस्मीन ने कहा, “जब जिंदगी आप पर वार करती है, तो आप सहारा ढूंढते हैं। मैंने भी वही किया और मैं जरूरत से ज्यादा पीने लगी।”

‘भीड़ में भी थी अकेली’


सिंगर ने बताया कि उनके आस-पास लोगों और दोस्तों की भीड़ रहती थी, लेकिन अंदर से वो बिल्कुल खाली महसूस करती थीं। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि वो अक्सर रात भर बालकनी में अकेले बैठकर रोती थीं। उन्हें महंगी शराब और दिखावे की चकाचौंध में वो “घर” नहीं मिल रहा था, जिसे वो बचपन से ढूंढ रही थीं।

बचपन के दर्द ने लगाई लत


जैस्मीन के मुताबिक, उनके माता-पिता ने अनजाने में कई बार उनका दिल तोड़ा था, जिसकी वजह से उनके मन में एक गहरी कड़वाहट घर कर गई थी। उनका मानना है कि जब बचपन में किसी का दिल टूटता है, तो वो हमेशा के लिए टूट जाता है। यही मानसिक तनाव उन्हें शराब की दलदल में ले गया।

माँ और परिवार ने बचाई जान


अपनी रिकवरी का पूरा क्रेडिट जैस्मीन ने अपनी माँ और परिवार को दिया है। उन्होंने भावुक होते हुए बताया:”मेरे परिवार ने मुझे तब भी प्यार किया जब मैं अपने सबसे बुरे दौर में थी। मैंने भगवान से प्रार्थना की कि मुझे एक और मौका दे, और मुझे नई जिंदगी मिली।”

news desk

Recent Posts

यूपी की 11 MLC सीटों पर BJP-सपा की अग्निपरीक्षा! प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग; अखिलेश ने चुनाव से पहले क्यों उठाए सवाल?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबला तेज हो गया…

3 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग, 3 युवकों की मौत, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार शाम गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव…

6 minutes ago

बिजली काटने के बावजूद 11 हजार वोल्ट का करंट कैसे दौड़ा? गोरखपुर हादसे में 3 मौतों के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और…

7 minutes ago

7 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सौरव दास और आशुतोष, कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत, रखीं सख्त शर्तें

नई दिल्ली: दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट ने बुधवार को सीजेपी के प्रवक्ता…

11 minutes ago