Trending News

समाज और इतिहास की बुनियादों को झकझोरती परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’, 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ (The Taj Story) लेकर आ रहे हैं, जो 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म का टीज़र 14 अगस्त 2025 को जारी किया गया था, जिसने दर्शकों के बीच जिज्ञासा और बहस दोनों को जन्म दिया.

वकील की दमदार भूमिका में परेश रावल

इस सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा (Socio-Political Drama) में परेश रावल एक वकील का किरदार निभा रहे हैं, जो अदालत में एक समुदाय की बौद्धिक पहचान और उसके मिटाए जाने को लेकर जोरदार बहस करते हैं. उनका यह अभिनय न केवल कहानी को गहराई देता है, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करता है.

बुनियादी धारणाओं पर सवाल उठाती है फिल्म की कहानी

‘द ताज स्टोरी’ को एक साधारण ऐतिहासिक फिल्म नहीं, बल्कि एक “सिनेमाई बहस” (Cinematic Debate) कहा जा रहा है. फिल्म एक बड़ा सवाल खड़ा करती है –
“क्या आज़ादी के 79 साल बाद भी हम सच में आज़ाद हैं, या अब भी किसी और के विचारों के गुलाम हैं?”
फिल्म ने ये सवाल भी उठाया है कि क्या ताज महल सचमुच शाहजहां ने बनवाया था या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है?यह सवाल इतिहास और समाज को नए नजरिए से देखने को मजबूर करता है. यही वजह है कि इस फिल्म को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सोचने-समझने वाली फिल्म बताया जा रहा है.

फिल्म को लिखा और निर्देशित किया है तुषार अमरीश गोयल ने, जबकि विकास राधेश्याम इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. संगीतकार रोहित शर्मा ने फिल्म के लिए साउंडट्रैक तैयार किया है, जो इसके भावनात्मक और वैचारिक प्रभाव को और गहराता है.
परेश रावल एक और फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ अ योगी’ में भी नज़र आएंगे. इसमें वह एक धार्मिक गुरु का किरदार निभा रहे हैं. ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है. यह फिल्म न सिर्फ एक मनोरंजक अनुभव होगी, बल्कि समाज, इतिहास और आज़ादी की असली परिभाषा पर गहरी बहस भी छेड़ेगी. 31 अक्टूबर को इसका इंतज़ार दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

11 minutes ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

3 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

4 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

5 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

5 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

6 hours ago