ईकेवाईसी नहीं तो राशन नहीं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 1.25 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकारी मुफ्त राशन योजना से वंचित रहना पड़ेगा. वजह है इन लाभार्थियों द्वारा अब तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरी न करना. खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, जिन कार्डधारकों ने समय रहते अपनी पहचान सत्यापित नहीं कराई है, उनका नाम पोर्टल और कोटेदार की ई-पॉस मशीन में शो नहीं हो रहा है. ऐसे में उन्हें सितंबर माह का राशन वितरित नहीं किया जाएगा.
सरकार ने पहले ही सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि घोषित की थी, जिसके बाद कई बार मोहलत भी दी गई. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने ई-केवाईसी की अनिवार्य प्रक्रिया को पूरी नहीं की. नतीजा ये हुआ कि अब विभाग ने ऐसे कार्ड्स को टेम्पररी तौर पर ब्लॉक कर दिया है.
क्या मिलेगा अगला राशन?
जिन लोगों का ई-केवाईसी अधूरा है, उन्हें अगले महीने से दोबारा राशन तभी मिलेगा जब वे अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लेंगे. इसके लिए लाभार्थी अपने नजदीकी राशन दुकान, CSC सेंटर या खाद्य विभाग के कार्यालय में जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते है.
सरकार का कहना है कि ई-केवाईसी के जरिए डुप्लीकेट कार्ड्स, फर्जीवाड़ा और अपात्र लोगों को मिलने वाले राशन को रोका जा सकता है. साथ ही इससे केवल वही व्यक्ति लाभ ले पाएंगे, जो वास्तव में इसके पात्र हैं.
पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…
प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…
दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…