Latest News

8 दिन में बदली ‘टॉक्सिक’ की कहानी! 100 करोड़ की ओपनिंग के बाद कमाई में लगातार गिरावट, 500 करोड़ का बजट निकालना अब बड़ी चुनौती

मुंबई: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने सिनेमाघरों में दमदार शुरुआत की थी, लेकिन आठवें दिन तक आते-आते इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। रिलीज के शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई करने वाली फिल्म अब कामकाजी दिनों में दर्शकों के लिए जूझती नजर आ रही है। बुधवार को फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले करीब 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म आजादी के बाद के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में गैंगस्टर की दुनिया, वफादारी, हिंसा और बदले की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

आठवें दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी बुधवार को भारत में करीब 5.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। मंगलवार को फिल्म ने 7.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से बुधवार की कमाई में करीब 35 फीसदी की गिरावट आई।

इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 13,400 शो से 7.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को 12,894 शो मिले, जबकि बुधवार को 12,432 शो के बावजूद कमाई घटकर 5.10 करोड़ रुपये रह गई। आंकड़े बताते हैं कि सप्ताह के बीच फिल्म को दर्शक जुटाने में मुश्किल हो रही है।

320 करोड़ के पार पहुंचा दुनियाभर का कारोबार

कामकाजी दिनों में रफ्तार धीमी पड़ने के बावजूद फिल्म का कुल कारोबार मजबूत बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ‘टॉक्सिक’ का नेट कलेक्शन करीब 234.70 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि घरेलू स्तर पर ग्रॉस कलेक्शन लगभग 280.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

विदेशी बाजार से आठवें दिन करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कारोबार लगभग 41.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई करीब 322 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

अब फिल्म के लिए दूसरा सप्ताहांत बेहद अहम माना जा रहा है। शनिवार और रविवार को कमाई में उछाल आता है या नहीं, इससे आगे की बॉक्स ऑफिस रफ्तार काफी हद तक तय होगी।

हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई, कन्नड़ में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी

आठवें दिन भाषा के हिसाब से हिंदी संस्करण ने सबसे ज्यादा कमाई की। हिंदी में फिल्म ने 9,009 शो के साथ करीब 3.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दौरान सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी 13.19 फीसदी रही।

वहीं कन्नड़ संस्करण ने 1,099 शो से करीब 1.35 करोड़ रुपये जुटाए। हालांकि कमाई हिंदी से कम रही, लेकिन दर्शकों की मौजूदगी के मामले में कन्नड़ संस्करण सबसे आगे रहा। यहां ऑक्यूपेंसी 21.70 फीसदी दर्ज की गई।

तेलुगु संस्करण ने करीब 40 लाख रुपये, तमिल ने 17 लाख रुपये और मलयालम संस्करण ने लगभग 3 लाख रुपये का कारोबार किया।

रात के शो में दिखी थोड़ी बेहतर भीड़

बुधवार को दिन के मुकाबले रात के शो में दर्शकों की मौजूदगी कुछ बेहतर रही। हिंदी संस्करण में रात के शो की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 16.46 फीसदी दर्ज की गई।

कन्नड़ संस्करण में दोपहर के शो में 27.38 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही, जबकि रात में यह आंकड़ा 19.31 फीसदी रहा। तेलुगु में रात के शो की ऑक्यूपेंसी 17.50 फीसदी और तमिल में 16.64 फीसदी रही।

रात के शो से फिल्म को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन पूरे दिन की कमाई में आई बड़ी गिरावट ने इसकी आगे की राह मुश्किल कर दी है। अब 500 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट वाली इस फिल्म के लिए दूसरे सप्ताहांत की कमाई बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।

vineet verma

Recent Posts

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, सचिन तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में चमके थे, फिर अचानक खत्म हुआ करियर

अजीत अगरकर के बाद चयन समिति की कमान संभालने का दावा, शिव सुंदर दास, आरपी…

2 hours ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 4 लोगों की मौत के बाद CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; आंसू गैस छोड़नी पड़ी

इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिले की सीमा के पास गोलीबारी में दो लोगों की मौत…

2 hours ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में पहुंची प्रेम कुमार अले और अबू हुबैदा की जोड़ी, मलेशिया से होगा मुकाबला

पुरुष युगल WH1-WH2 वर्ग में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजर सेमीफाइनल और पदक की…

3 hours ago

भारत में धूम मचाने आ रही आयुष्मान और सारा की ‘उड़ता तीर’,पड़ोसी देश नेपाल में हुई बैन, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे—आयुष्मान खुराना और सारा अली खान—अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उड़ता तीर’ से…

4 hours ago

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार का ऐतिहासिक धमाका, नाबाद 400 रन बनाकर रचा इतिहास

मिजोरम के बल्लेबाज ने नागालैंड के खिलाफ 517 गेंदों में जड़े नाबाद 400 रन, फर्स्ट…

4 hours ago

गौतम गंभीर की रणनीति पर गावस्कर ने उठाए सवाल, बल्लेबाजी की गहराई के चक्कर में कमजोर हो रही टीम इंडिया की गेंदबाजी?

टीम इंडिया के संतुलन पर गावस्कर की चिंता, बोले- आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के लिए…

5 hours ago