Trending News

असली ‘रिकी बहल’ गिरफ्तार! ऑनलाइन ‘मिस्टर राइट’ निकला ठग, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा हनी ट्रैप स्कैम का मास्टरमाइंड

अगर आपको लगता है कि बड़े पर्दे पर दिखने वाली ठगी की कहानियाँ सिर्फ एक इमेजिनेशन होती हैं, तो रुकिए क्योंकि दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसकी कहानी सुनकर आप भी कहेंगे-, “ये तो रिकी बहल निकला!”

रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘LADIES VS RICKY BAHL’ की तरह ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पश्चिम बंगाल के रहने वाले आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है, जो बिल्कुल उसी फिल्मी अंदाज में महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।

डेटिंग ऐप्स से ‘हनी ट्रैप’ तक का सफर


आरोपी आनंद कुमार का ‘मोडस ऑपरेंडी’ बेहद फिल्मी और शातिर था। वह मैट्रिमोनियल और डेटिंग ऐप्स पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बनाता था। खुद को चार्मिंग और रईस दिखाकर वो महिलाओं से दोस्ती करता और फिर शुरू होता था ‘इमोशनल अत्याचार’।

पहले महिलाओं का भरोसा जीतना और फिर उनसे शादी या गहरे रिश्ते के झूठे वादे करना। और फिर जब एक बार जब महिलाएं इमोशनली जुड़ जाती थीं, तो आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। आनंद सिर्फ हजारों में नहीं खेलता था, बल्कि महिलाओं के बैंक डिटेल्स हासिल कर उनकी और उनके परिवारों की जीवन भर की जमापूंजी पर हाथ साफ कर देता था।

दिल्ली पुलिस का ‘क्लाइमैक्स’ सीन


जैसे फिल्म के अंत में रिकी बहल को चंगुल में लिया जाता है, वैसे ही दिल्ली की साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर विंग ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आनंद को ट्रैक किया और पकड़ कर पुलिस ने इस ‘रोमांस स्कैम’ के मास्टरमाइंड को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

कहीं आपका ‘ऑनलाइन क्रश’ ठग तो नहीं?


एंटरटेनमेंट की दुनिया में ये कहानियाँ थ्रिलर लगती हैं, लेकिन हकीकत में ये डरावनी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई ऑनलाइन ‘मिस्टर राइट’ बहुत जल्दी शादी की बात करे या पैसों की मांग करे, तो समझ जाइए कि फिल्म का विलेन आपकी लाइफ में एंट्री ले चुका है।

news desk

Recent Posts

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

44 minutes ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

1 hour ago

शिवा शर्मा डेथ केस: आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश, वायरल ऑडियो में धमकी देने का कथित दावा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…

2 hours ago

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, जानिए किसे मिलेगा 25% छूट का फायदा?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…

2 hours ago