आशा भोसले के निधन के बाद पोती जनाई का छलका दर्द
सुरों की मलिका आशा भोसले का जाना संगीत जगत के एक सुनहरे युग का अंत है। लेकिन इस घड़ी में उनकी पोती जनाई भोसले पूरी तरह टूट चुकी हैं। दादी के सबसे करीब रहने वाली जनाई ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।
आशा भोसले के जाने के गम में डूबीं जनाई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीवन के कड़वे सच और अपनी दादी की हिम्मत को याद किया। उन्होंने लिखा:
“सूरज हर दिन उगता है और हर दिन ढल जाता है। मेरी दादी हमेशा एक ही बात कहती थीं कि लाइफ कभी रुकती नहीं, जीवन चलते रहना चाहिए (Life must go on)।”
जनाई का यह छोटा सा पोस्ट उनके दर्द और अपनी दादी की यादों से मिलने वाली हिम्मत की कहानी कह रहा है।
इस इमोशनल पोस्ट में जनाई ने उन लाखों फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो लगातार उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे लिखा, “मुझसे हमेशा टच में रहने और हौसला बढ़ाने वाले सभी लोगों का दिल से आभार। दादी के लिए आप सबका प्यार देखकर मुझे बहुत सुकून मिला है। मेरी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं, कृपया अपना ख्याल रखें।”
जनाई और आशा भोसले की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं थी। एक पुराने इंटरव्यू में जनाई ने भावुक होकर कहा था कि उनका सबसे बड़ा डर अपनी दादी को खोना है। 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले आखिरी सांस ली, अंतिम विदाई के वक्त भी जनाई की आंखों से बहते आंसू उनके टूटे हुए दिल का हाल बयां कर रहे थे।
बॉलीवुड सितारों और फैंस ने जनाई के इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में स्ट्रॉन्ग रहने की प्रेरणा दी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…
रील लाइफ का एक जबरदस्त सीन अब रियल लाइफ के इतिहास में दर्ज होने जा…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…
अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…
बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी रेहान की मां…