Trending News

टेलर की दुकान से सीधे पाकिस्तान की जेल में! अलीगढ़ के बादल की वो मिस्ट्री, जिसने सबको चौंका दिया

कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन कभी-कभी इतना ‘एडवेंचरस’ हो जाता है कि सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले बादल के साथ। फेसबुक पर शुरू हुई एक डिजिटल लव स्टोरी ने बादल को दिल्ली की एक दर्जी की दुकान से उठाकर सीधे पाकिस्तान की हाई-सिक्योरिटी वाली जेल में लैंड करा दिया। इस कहानी में ट्विस्ट यह है कि बादल अपनी कानूनी सजा काट चुके हैं, पर वतन वापसी का रास्ता अभी भी कागजी कार्रवाई में उलझा हुआ है।

स्क्रीन से शुरू हुआ ‘सफर-ए-पाकिस्तान’

यह कहानी शुरू होती है सोशल मीडिया से। दिल्ली में टेलरिंग का काम करने वाले बादल को फेसबुक पर पाकिस्तान की रहने वाली ‘सना’ से प्यार हो गया। प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि बादल ने बिना पासपोर्ट-वीजा के ही सरहद पार करने की ठान ली। अगस्त 2024 में पहली कोशिश नाकाम रही, लेकिन ‘लवर बॉय’ ने हार नहीं मानी। आखिरकार, अक्टूबर 2024 में वह अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में दाखिल होने में कामयाब हो गया।

शादी से इनकार और बकरियां चराने का ट्विस्ट

पाकिस्तान पहुंचने के बाद कहानी में एक बड़ा झटका लगा। परिजनों के मुताबिक, सना ने बादल से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अब बिना वीजा के वापस आना नामुमकिन था, तो बादल ने वहीं रुकने का फैसला किया। अपना पेट भरने के लिए वह वहां मजदूरी करने लगा और बकरियां चराने लगा।

कैसे खुला राज?

27 दिसंबर 2024 को जब बादल बकरियां चरा रहा था, तो स्थानीय लोगों को उसकी बोली और भारतीय लहजे पर शक हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया और बादल को अवैध घुसपैठ के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया। पासपोर्ट एक्ट के उल्लंघन के मामले में उसे सजा सुनाई गई।

सजा खत्म, पर ‘घर वापसी’ का इंतजार बाकी

फिलहाल बादल लाहौर की बदनाम कोट लखपत जेल में बंद हैं। सबसे बड़ी अपडेट यह है कि बादल अपनी कानूनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन रिहाई अभी भी दूर है। जब तक दोनों देशों के विदेश मंत्रालय नागरिकता का वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर लेते, तब तक रिहाई मुमकिन नहीं होती। अलीगढ़ में बैठा बादल का परिवार अब बस सरकार से गुहार लगा रहा है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द वापस लाया जाए।

news desk

Recent Posts

जगन्नाथ रथयात्रा में भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़! करीब 100 श्रद्धालु घायल और 1 की हुई मौत

ओडिशा के पुरी में चल रही विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान आज एक…

2 hours ago

Supreme Court Status: ‘सलवार उतारना और छाती दबाना…’ पटना HC के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, जजों को लगाई कड़ी फटकार!

Highlights यौन अपराधों में पटना और इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme…

3 hours ago

अब पंजाबी सिनेमा में दिखेगा का नवाजुद्दीन सिद्दीकी टैलेंट, सोनम बाजवा के साथ बातचीत हुई शुरू!

हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किरदार में जान फूंकने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी…

3 hours ago

सालाना 5 अरब कंडोम! जानिए दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम फैक्ट्री ‘Karex’ की पूरी इनसाइड स्टोरी

Why Malaysia Rules the Condom Industry: मलेशिया ही क्यों है कंडोम का 'ग्लोबल किंग'? क्या…

5 hours ago