Trending News

कातिल हसीना की जेल में पड़ी इस खूंखार कैदी पर नजर, बात पहुंची शादी तक…पढ़ें-जेल की दीवारों के बीच पनपे इश्क की कहानी

राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अलग-अलग हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक पुरुष और महिला कैदी अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

जयपुर सेंट्रल जेल में बंद प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद को राजस्थान हाईकोर्ट ने शादी के लिए 15 दिनों की आपात पैरोल दी है। दोनों आज, 23 जनवरी को विवाह करेंगे।

डेटिंग ऐप के जरिए युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी हत्या करने के मामले में दोषी प्रिया सेठ उर्फ नेहा सेठ फिलहाल सांगानेर खुली जेल में सजा काट रही है। वहीं, हनुमान प्रसाद पांच लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। दोनों की मुलाकात जेल में हुई और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई।

प्रिया सेठ की ओर से एडवोकेट विश्राम प्रजापत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल और जस्टिस चंद्रप्रकाश श्रीमाली की खंडपीठ ने पैरोल एडवाइजरी कमेटी को सात दिनों में निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। इसके बाद दोनों कैदियों को 15 दिन की आपात पैरोल प्रदान की गई।

दरअसल, 2 मई 2018 को प्रिया सेठ ने अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा और उसके दोस्त लक्ष्य वालिया के साथ मिलकर जयपुर निवासी दुष्यंत सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी थी। प्रिया की दोस्ती डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए दुष्यंत से हुई थी। आरोपियों को लगा कि दुष्यंत एक संपन्न परिवार से है। दीक्षांत पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए तीनों ने अपहरण कर फिरौती लेने की साजिश रची।

दुष्यंत को बजाज नगर स्थित एक फ्लैट में बुलाया गया और उसके पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पिता ने 3 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर भी कर दिए। लेकिन आरोपियों को डर था कि दुष्यंत को छोड़ने पर मामला पुलिस तक पहुंच सकता है। इसी आशंका में तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को एक बड़े सूटकेस में भरकर आमेर की पहाड़ियों में फेंक दिया गया। पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए और फ्लैट को धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शव बरामद कर लिया।

अब यही प्रिया सेठ, जो इस सनसनीखेज हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही है, जेल में मिले अपने साथी कैदी हनुमान प्रसाद के साथ विवाह करने जा रही है। यह मामला न केवल कानून बल्कि समाज के सामने भी कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

news desk

Recent Posts

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

4 hours ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

6 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

7 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

8 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

11 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

11 hours ago