Trending News

UP के इस गेंदबाज को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई अंतरिम रोक,IPL में खेलने का हो सकता है रास्ता साफ़!

जयपुर। दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे क्रिकेटर यश दयाल को जयपुर हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मामले में उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है।

यह आदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गणेशराम मीणा की एकल पीठ ने यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। अदालत ने यश दयाल को जांच में पूरा सहयोग करने और जांच एजेंसियों के समक्ष समय-समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट के आदेश के चलते यश दयाल को तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिली है, हालांकि मामले की आगे की सुनवाई जारी रहेगी। हाईकोर्ट के इस फैसले को केस के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह मामला एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन शोषण और बलात्कार के आरोपों से संबंधित है। पुलिस ने इस संबंध में यश दयाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इससे पहले जयपुर महानगर प्रथम की पॉक्सो कोर्ट नंबर-3 की न्यायाधीश अलका बंसल ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। कोर्ट के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों और अब तक की जांच से यह नहीं लगता कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी की भूमिका सामने आई है और आगे की पूछताछ अभी शेष है।

इस बीच आईपीएल को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यश दयाल को आईपीएल फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टीम में बनाए रखा है। आरसीबी ने उन्हें पिछले सीजन में 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वह 2024 से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन मौजूदा कानूनी मामले के चलते उनका आईपीएल भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है।

शुरू होने से पहले ही प्रभावित हो सकता है यश दयाल का करियर

27 साल के यश दयाल आईपीएल में रिंकू सिंह द्वारा एक ओवर में लगातार पांच छक्के मारने के बाद सुर्खियों में आए थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके यश ने अब तक 27 फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट A और 71 टी20 मैच खेले हैं। उन्हें भारतीय टेस्ट (बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी 2024) और T20I (साउथ अफ्रीका 2024 के खिलाफ) स्क्वॉड में भी चुना गया था, लेकिन अभी तक उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं हो सका है।

हालांकि मौजूदा कानूनी मामले के चलते उनके करियर पर अब सवाल खड़े हो गए हैं, जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल भविष्य प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है।

news desk

Recent Posts

CBSE 12th Result 2026: पहली बार लागू हुए डिजिटल कॉपी चेकिंग (OSM) पर मचा बवाल; परीक्षा नियंत्रक बोले-‘मानवीय गलतियाँ संभव’

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के…

3 hours ago

तमिलनाडु चुनाव में विजय की बड़ी जीत पर बोले रजनीकांत- ‘लोग कह रहे हैं मैं जल रहा हूँ, लेकिन…’

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता से नेता बने विजय लगातार सुर्खियों में हैं।…

3 hours ago

केरल में कल नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन लेंगे CM पद की शपथ

तिरुवनंतपुरम। केरल में कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन सूबे के अगले मुख्यमंत्री बनने को पूरी…

3 hours ago

दुनिया बदलने की दहलीज पर? ईरान का बड़ा दावा पश्चिम का दबदबा खत्म!

दुनिया की ताकत का संतुलन तेजी से बदल रहा है और अब इस बदलाव पर…

4 hours ago

लखनऊ में अवैध चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन, वकीलों का जोरदार विरोध

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सुबह-सुबह उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब…

7 hours ago

मिडल ईस्ट वॉर के बीच भारत की बड़ी जीत: होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर 20,000 टन LPG लेकर सुरक्षित गुजरात पहुंचा जहाज!

पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और भारी तनाव के बीच भारत के लिए…

8 hours ago