Trending News

गोल्ड लोन मार्केट में हलचल! 4,000 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, छोटे निवेशकों की चमकेगी किस्मत

गोल्ड लोन सेक्टर की कंपनी मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (Muthoot Fincorp Limited) शेयर बाजार में एंट्री करने की एक बहुत बड़ी तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 4,000 करोड़ रुपए का मेगा IPO लाने के साथ-साथ शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है।

कंपनी का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब उसने अपने नेट प्रॉफिट में लगभग 3 गुना का रिकॉर्ड तोड़ उछाल दर्ज किया है।

ग्रोथ पर रहेगा पूरा फोकस

मुथूट फिनकॉर्प के सीईओ शाजी वर्गीस के मुताबिक, यह 4,000 करोड़ रुपए का IPO पूरी तरह से ‘फ्रेश इश्यू’ होगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर नहीं निकल रहे हैं, बल्कि जुटाया गया पूरा पैसा कंपनी के बिजनेस को आगे बढ़ाने और उसके एक्सपेंशन यानी विस्तार में इस्तेमाल किया जाएगा।

छोटे निवेशकों के लिए तोहफा


रिटेल और छोटे निवेशकों को अट्रैक्ट करने के लिए कंपनी ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है।

इसके तहत, 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले per 1 शेयर को 2 रुपए की फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांट दिया जाएगा। कंपनी का कहना है की ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बाजार में शेयर की कीमत कम हो सके और आम निवेशक भी इसे आसानी से खरीद सकें।

मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी


IPO लाने का यह फैसला कंपनी के शानदार वित्तीय नतीजों के बाद आया है, साल 2024-25 में कंपनी का मुनाफा 608 करोड़ रुपए का था, जो साल 2025-26 में तीन गुना बढ़कर 1,848 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। रेवेन्यू की बात करे तो कंपनी की सालाना कमाई में भी 32% की शानदार बढ़त देखी गई है।

8,000 करोड़ का फंड जुटाने का प्लान


IPO के अलावा, बोर्ड ने बिजनेस की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो अन्य तरीकों से फंड जुटाने को मंजूरी दी है, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करके 4,000 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए भी अलग से 4,000 करोड़ जुटाने की प्लानिंग है।

मुथूट पप्पूचन ग्रुप (मुथूट ब्लू) की यह फ्लैगशिप कंपनी अभी तक पूरी तरह से मुथूट परिवार के मालिकाना हक में है। सोने की बढ़ती कीमतों और गोल्ड लोन की बढ़ती मांग के बीच, बाजार में उतरने का यह फैसला रिटेल निवेशकों के लिए इस बड़े ब्रांड का हिस्सा बनने का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

news desk

Recent Posts

शेयर बाजार में हाहाकार: 8 हफ्तों की लगातार गिरावट से डूबे 26 लाख करोड़!

आज यानी 2 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक ऐसा काला और…

4 minutes ago

मायावती से माफी मांग बोले आकाश आनंद- BSP मेरा परिवार, मेहनत से फिर जीतूंगा आपका विश्वास

बहुजन समाज पार्टी (BSP) से बाहर किए जाने के करीब तीन हफ्ते बाद आकाश आनंद…

24 minutes ago

UP Election 2027: यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की अटकलें तेज, सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने अजय राय से की बात

उत्तर प्रदेश में अगले साल (2027) की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर…

2 hours ago

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता GOLD मेडल, 12 साल का सूखा खत्म

भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास…

2 hours ago

Gandhi Jayanti 2026: बापू और शास्त्री जी को देश का नमन, राजघाट-विजय घाट पहुंच PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को पूरा देश एक ऐसी तारीख का गवाह है, जिसने…

3 hours ago