दर्शन की 'The Devil' ने मचाया धमाल
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार ‘दर्शन थुगुदीपा’ इन दिनों पूरी लाइमलाइट बटोर रहे हैं! उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘The Devil’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दर्शन की ज़बरदस्त फैन फॉलोइंग का पावर शो बन गई है।
दर्शन ही शो के ‘असली किंग’
डायरेक्टर प्रकाश वीर की इस फिल्म में दर्शन ने पहली बार डबल रोल किया है,एक तरफ कृष्णा जैसा सीधा-साधा आदमी और दूसरी तरफ धनुष, एक बिगड़ैल नेता का बेटा, जिसे ‘The Devil’ के नाम से जाना जाता है।
फिल्म की शुरुआती रिव्यूज़ भले ही थोड़े मिक्सड रहे हों। कुछ क्रिटिक्स ने कहानी को कमज़ोर और घिसा-पिटा बताया, लेकिन एक बात पर सब एग्री थे की ये फिल्म सिर्फ और सिर्फ दर्शन के लिए है।
क्रिटिक्स का कहना है कि जहां फिल्म का प्लॉट और स्क्रीनप्ले कहीं-कहीं ढीला पड़ गया है, वहीं दर्शन का दमदार और स्टाइलिश अंदाज़, खासकर उनके ‘Devil’ अवतार और इंटरवल सीन में, ही इस फिल्म की खासियत है। जिससे साफ़ है की दर्शन की स्टार पावर ने ही इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया है!
जेल से आया दर्शन का इमोशनल ‘लव लेटर’
‘The Devil’ की रिलीज़ से ठीक पहले, दर्शन ने जेल से अपने फैंस के लिए एक बहुत ही इमोशनल मैसेज भेजा, जिसे उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने शेयर किया। देखते ही देखते ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया!
उन्होंने अपने फैंस को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और उनकी यूनिटी के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने एकदम साफ़ शब्दों में अपील की कि फैंस अफ़वाहों और नेगेटिविटी पर ध्यान न दें और सिर्फ फिल्म की सफलता पर फोकस करें। जिससे सभी को लग रहा है की दर्शन और उनके फैंस का रिश्ता कितना गहरा और सच्चा है।
कहते हैं, जब इंसान खुद को भगवान से ऊपर समझने लगता है और पाप करना…
नई दिल्ली। Vedanta Group और Adani Group के बीच Jaiprakash Associates के अधिग्रहण को लेकर…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…
नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…
ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…