Trending News

HCMT परीक्षा में नकल का मामला पहुंचा कोर्ट, दो पर कार्रवाई, बाकी पर क्या? सरकार से मांगी गई पूरी रिपोर्ट

लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन यानी HCMT भर्ती परीक्षा अब अब गंभीर विवाद में घिर गई है। 5 अक्टूबर 2025 को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में 176 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, जिसमें करीब चार हजार कॉन्स्टेबल शामिल हुए। परीक्षा के दौरान महोबा के आरक्षी राजवीर सिंह और वाराणसी के सिपाही शशि प्रकाश सिंह को मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। आरोप है कि दोनों मोबाइल के जरिए नकल की कोशिश कर रहे थे। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को परीक्षा से बाहर किया। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीजी लॉजिस्टिक को पत्र भेजा और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित कर दिया गया।

हालांकि विवाद तब बढ़ा जब अन्य अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि केवल दो ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में उम्मीदवार मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंचे थे। इस संबंध में भर्ती बोर्ड को शिकायतें भी दी गईं, लेकिन कथित तौर पर समय रहते व्यापक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अभ्यर्थियों ने मामले को अदालत में चुनौती दी।

मामला जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचा तो कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए सख्त रुख अपनाया। न्यायमूर्ति मनीष माथुर की अदालत ने टिप्पणी की कि जब व्यापक स्तर पर नकल की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो कार्रवाई सिर्फ दो अभ्यर्थियों तक सीमित रखना पहली नजर में विरोधाभासी प्रतीत होता है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राहुल राय ने अदालत को बताया कि 100 से अधिक अभ्यर्थियों को नकल के आरोप में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थी मोबाइल लेकर कक्ष में पहुंचे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी।

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह दो हफ्ते के अंदर शपथपत्र दाखिल कर स्पष्ट करे कि नकल में कितने अभ्यर्थी शामिल पाए गए और कितनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही परीक्षा जिन आठ ब्लॉकों में हुई थी, वहां की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च 2026 को तय की गई है। अब सबकी नजर सरकार के जवाब और कोर्ट के अगले रुख पर टिकी है।

news desk

Recent Posts

US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में शुरू हुई हाई-लेवल वार्ता में न्यूक्लियर और सैंक्शंस पर अब भी बड़ा गतिरोध

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल 2026: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव…

8 hours ago

हमले में घायल, फिर भी फैसले जारी ! Mojtaba Khamenei को लेकर अंदरखाने की बड़ी रिपोर्ट

ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय…

8 hours ago

जेडी वेंस के लिए काला सूट, अराघची के सामने मिलिट्री वर्दी! ‘पावर सिग्नलिंग’ या ‘एटायर डिप्लोमेसी’  क्या है पाकिस्तान का असली खेल?

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…

9 hours ago

Dhurandhar 2 की ‘सुनामी’ के बीच नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह: RSS मुख्यालय में मोहन भागवत के साथ की सीक्रेट मीटिंग

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…

9 hours ago