Trending News

‘जब युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, विचारों से लड़ा गया’, आ रहा है एनिमेटेड सीरीज़ ‘कुरुक्षेत्र’ Netflix पर मचाने धमाल!

अगर आप पौराणिक कहानियों के दीवाने हैं, और आपको महाभारत के युद्ध की गहराई समझने की ललक है, तो Netflix की नई सीरीज़ “कुरुक्षेत्र” आपके लिए किसी महायुद्ध से कम नहीं. इस बार महाभारत की वही पुरानी कहानी नहीं होगी, बल्कि 18 दिन के युद्ध की 18 अलग-अलग परतें खोलने आ रही है ये सीरीज़ हर एपिसोड एक योद्धा की नज़र से, उसकी सोच से, उसके धर्म और उसके संघर्ष के साथ आने वाली है.

Netflix पर ‘कुरुक्षेत्र’ 10 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होने जा रही है. इसका ट्रेलर आते ही जो बात सबसे ज़्यादा चर्चा में है, वो है इसका फॉर्मेट. यह सिर्फ एक एनिमेटेड कहानी नहीं है. यह वो मौका है जब आप महाभारत को अलग नज़रिए से महसूस करेंगे: 18 योद्धा, 18 सोचें, 18 इमोशंस.

हर एपिसोड में होगा एक योद्धा

यह सीरीज़ युद्ध की रणनीतियों से लेकर मानसिक द्वंद्व तक सब दिखाएगी जैसे-अर्जुन का धर्म संकट,कर्ण की त्रासदी,भीष्म की निष्ठा,द्रौपदी की अग्नि,दुर्योधन का अभिमान,और श्रीकृष्ण की नीति. हर किरदार आपको वो देखने देगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा — और वो है “उनका मन”.

ट्रेलर में झलक, लेकिन असली कहानी अभी बाकी है

Netflix ने ट्रेलर में महाभारत के क्लासिक संवादों को मॉडर्न टच में दिखाया है. “इस युद्ध में न कोई मित्र है, न कोई शत्रु” जैसी पंक्तियाँ कहानी को आज के संदर्भ से जोड़ती हैं. हालांकि ट्रेलर छोटा है, लेकिन उसका मकसद सिर्फ एक चीज़ है. आपको उत्सुक बनाना, और वह इसमें कामयाब भी रहा है.

कितनी भाषाओं में और कैसे रिलीज़ होगी?

Netflix इसे एक ग्लोबल एनिमेटेड पौराणिक सीरीज़ बना रहा है, जो कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेज़ी, स्पैनिश, इंडोनेशियन और अन्य कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.

‘कुरुक्षेत्र’ कोई लोकल प्रोजेक्ट नहीं, यह भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने की एक पहल है.

टीम और मेकिंग

‘कुरुक्षेत्र’ सीरीज़ का निर्देशन उज्जन गांगुली ने किया है, जो इसकी कहानी को एक नए दृष्टिकोण से पेश करते हैं. इसके निर्माता हैं अनु सिक्का, अजीत अंधारे और आलोक जैन, जिन्होंने इसे भव्यता के साथ तैयार किया है. एनिमेशन का कार्य HiTech Animation द्वारा किया गया है. कुल 18 एपिसोड्स की यह सीरीज़ दो भागों में रिलीज़ होगी, हर भाग में 9 एपिसोड होंगे.

ये सिर्फ एक शो नहीं,  एक अनुभव होगा

‘कुरुक्षेत्र’ वह कहानी नहीं है जिसे आप एक बार सुनकर भूल जाएं. यह वो संघर्ष है जिसे हर बार नए नज़रिए से देखा जा सकता है. Netflix इस शो के साथ सिर्फ एक वेब सीरीज़ नहीं, बल्कि भारत की सबसे महान कथा को वैश्विक मंच पर पेश करने जा रहा है. तो 10 अक्टूबर को तैयार हो जाइए, जब धर्म, अधर्म, मोह और माया की सबसे महाकाव्य लड़ाई आपके स्क्रीन पर शुरू होगी.

news desk

Recent Posts

53वां श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट: जेएनपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज फाइनल में

लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती…

5 hours ago

क्लाइमेट चेंज और ह्यूमिडिटी का असर! सेशेल्स में फैला ‘चिकनगुनिया इन्फेक्शन’, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों…

6 hours ago

कोडिंग की दुनिया में ‘स्पार्क’ का धमाका: OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे तेज़ AI मॉडल!

अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना…

9 hours ago

टी-20 विश्व कप में उलटफेर का दौर, छोटी टीमें दे रहीं कड़ी टक्कर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

टी-20 विश्व कप में इस बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। तथाकथित छोटी…

9 hours ago

महोबा में मिड-डे मील पर सवाल, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों…

10 hours ago

तेलंगाना निकाय चुनाव: कांग्रेस को बढ़त, BJP को झटका, BRS दूसरे स्थान पर

तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव परिणाम तेजी से सामने…

10 hours ago