Entertainment

14 साल का कोल्ड वॉर हु खत्म! मामी सुनीता के पैरों में गिरे कृष्णा, कश्मीरा ने भी मांगी माफी

बॉलीवुड का सबसे फेमस और लंबा चलने वाला ‘फैमिली ड्रामा’ की हैप्पी एंडिंग हो गई है। गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले 14 सालों से जो ‘ईगो क्लैश’ और कड़वाहट चल रही थी, वह अब बड़े इमोशनल तरीके से ख़त्म हो गया है।

‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर हुआ ‘रीयूनियन’


कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ (Laughter Chefs) के सेट पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। जैसे ही सुनीता आहूजा ने शो पर एंट्री ली, कृष्णा अभिषेक पूरी तरह टूट गए। 14 साल का गुस्सा और दूरी पल भर में खत्म हो गई। कृष्णा दौड़कर अपनी मामी के पास पहुंचे और फूट-फूटकर रोते हुए उनके पैरों में गिर पड़े। यह मोमेंट इतना ज्यादा टचिंग था कि सेट पर मौजूद हर कोई इमोशनल हो गया।

“खत्म हुआ 14 साल का वनवास”


भांजे को इस तरह रोते देख ‘दबंग’ मामी सुनीता का दिल भी पिघल गया। उन्होंने बड़े ही कूल और फिल्मी अंदाज में कहा, “आज 14 साल का वनवास खत्म हुआ है।” कृष्णा ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी मामी के बिना अधूरे हैं। सुनीता ने भी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर कृष्णा को गले लगा लिया और साफ कर दिया कि वह उनके लिए हमेशा उनके बेटे जैसा ही रहेगा।

कश्मीरा ने भी तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘I am Sorry’


इस पूरे विवाद में कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह का रोल काफी अहम रहा था, लेकिन इस बार वह भी काफी सॉफ्ट नजर आईं। उन्होंने अपनी पुरानी बातों और विवादों को पीछे छोड़ते हुए सुनीता आहूजा से हाथ जोड़कर माफी मांगी। कश्मीरा का यह जेस्चर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि सुनीता ने भी उन्हें गले लगाकर इस पैच-अप पर मुहर लगा दी है।

क्या था असली विवाद?


जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह झगड़ा 2018 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ था। कश्मीरा ने ‘पैसों के लिए नाचने वाले लोग’ लिखकर एक ट्वीट किया था, जिसे सुनीता ने गोविंदा पर पर्सनल अटैक मान लिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच ऐसी ‘जुबानी जंग’ शुरू हुई कि सालों तक मामा-भांजे ने एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखी।

फैंस बोले- ‘देर आए दुरुस्त आए’


सोशल मीडिया पर इस रीयूनियन का वीडियो तेज़ी से फैल रहा है। फैंस इसे साल का सबसे बड़ा ‘पॉजिटिव वाइब’ वाला वीडियो बता रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि फैमिली से बढ़कर कुछ नहीं होता। हालांकि, गोविंदा इस शूट पर नजर नहीं आए, लेकिन अब फैंस को इंतजार है उस दिन का जब चीची और कृष्णा एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

news desk

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला…

8 hours ago

राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार को खुला अल्टीमेटम, बोले- CEC पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव था गैरकानूनी

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी…

9 hours ago

रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी की विदाई तय, 2027 में यूपी देगा जवाब

INDIA गठबंधन की महारैली में वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का हमला,…

10 hours ago

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर छिड़ी बहस, मौलाना ने इस्लामी नियमों का दिया हवाला

उमर अब्दुल्ला की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान, बोले- इस्लाम की नजर में…

10 hours ago

INDIA Rally: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद कराईं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

12 hours ago

INDIA Rally: रामलीला मैदान की ओर राहुल-अखिलेश का मार्च, ओपन बस में दिखी विपक्षी एकजुटता, BJP ने भी खोला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

13 hours ago