"मेहनत का कत्ल करना बंद करो"
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की मेगा-बजट और उनके करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) अपनी ऑफिशियल रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर अवैध रूप से लीक हो गई है। यह सिर्फ एक ‘लीक’ नहीं, बल्कि उन करोड़ों फैंस के लिए एक ‘डिजिटल शॉक’ है जो विजय की आखिरी सिनेमाई पारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक ‘क्रशिंग’ पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी नाराजगी और दुख जाहिर करते हुए सीधे तौर पर उन लोगों को निशाने पर लिया जो पायरेसी को बढ़ावा दे रहे हैं। पूजा ने लिखा:
“एक फिल्म महज 150 मिनट का वीडियो नहीं होती, बल्कि यह सैकड़ों क्रू मेंबर्स के पसीने, अनगिनत रातों की नींद और बड़े लेवल के रिस्क का ‘कलेक्टिव आउटपुट’ है। फिल्म का ऑनलाइन लीक होना सिर्फ एक फाइनेंशियल लॉस नहीं है, बल्कि यह उन कलाकारों और टेक्नीशियंस के सम्मान पर हमला है जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपनी जान फूँकी है।”
‘जन नायकन’ थलपति विजय की ‘फेयरवेल फिल्म’ है, पूजा हेगड़े ने फैंस के ‘लॉयल्टी कार्ड’ को हिट करते हुए पूछा कि क्या हम उनकी लीगेसी का अपमान करना चाहते हैं? उन्होंने फैंस से अपील की कि विजय सर की आखिरी फिल्म का जश्न सिनेमाघरों के ‘लार्जर दैन लाइफ’ अनुभव के साथ ही मनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा, “पायरेसी को इग्नोर करें और कला को मरने से बचाएं।”
फिल्म ‘जन नायकन’ का सफर शुरू से ही कांटों भरा रहा है। फिल्म पहले 9 जनवरी 2026 को पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ पॉलिटिकल सीन्स को लेकर हुई खींचतान ने मामले को हाई कोर्ट तक पहुंचा दिया। कानूनी दांव-पेच की वजह से रिलीज रुकी हुई थी और इसी बीच फिल्म का लीक होना मेकर्स के लिए किसी “नाईट मेयर” से कम नहीं है।
इस मुद्दे पर पूरी इंडस्ट्री में ‘वार फुटिंग’ पर काम शुरू हो गया है। रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गजों ने इस लीक को ‘अनएक्सेप्टेबल’ बताते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। AR मुरुगादॉस और कार्थी ने भी इसे सिनेमा के इकोसिस्टम के लिए एक बड़ा खतरा करार दिया है।
KVN Productions अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में है। उन्होंने साइबर सेल के साथ मिलकर उन सभी आईपी एड्रेस और लिंक्स को ट्रैक करना शुरू कर दिया है जहां से फिल्म सर्कुलेट हो रही है। मेकर्स का क्लियर मेसेज है की— “पायरेसी फैलाना एक क्राइम है, और अब कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।”
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…
बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…
अबू धाबी, 11 अप्रैल 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हालिया क्षेत्रीय संकट के बाद…
जयपुर, 11 अप्रैल 2026: शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम का इंतजार कर रहे लोगों के…
इंस्टाग्राम यूजर्स इन दिनों ‘Dhokebaaz Dulhan’ नाम के एक मजेदार AI-जनरेटेड रील पर खूब हंस…
आईपीएल 2026 में आज क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका देखने को मिल रहा है।…