Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: पटाया में शुरू हुई दोस्ती, पांच साल का रिश्ता और फिर आया तीसरा शख्स… आखिरकार महिला ने एक साथ दोनों से रचाई शादी !
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > पटाया में शुरू हुई दोस्ती, पांच साल का रिश्ता और फिर आया तीसरा शख्स… आखिरकार महिला ने एक साथ दोनों से रचाई शादी !
Trending Newsअन्य

पटाया में शुरू हुई दोस्ती, पांच साल का रिश्ता और फिर आया तीसरा शख्स… आखिरकार महिला ने एक साथ दोनों से रचाई शादी !

news desk
Last updated: March 7, 2026 2:31 pm
news desk
Share
महिला ने की दो दूल्हों से शादी
महिला ने की दो दूल्हों से शादी
SHARE

नई दिल्ली: आमतौर पर शादी के मंडप में एक दुल्हन और एक दूल्हा ही नजर आते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर उसी मंडप में दुल्हन के साथ दो-दो दूल्हे बैठे हों और दोनों से शादी हो रही हो, तो नजारा कितना अलग होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक अनोखी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

यह मामला थाईलैंड का है, जहां 37 साल की डुआंगडुआन केत्सारो नाम की महिला ने एक ही समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी रचा ली। खास बात यह है कि यह शादी किसी छुपे तरीके से नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक अंदाज में हुई। शादी की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गईं।

डुआंगडुआन केत्सारो पहले एक सिंगर और सॉन्गराइटर रह चुकी हैं। उनका कहना है कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया, बल्कि तीनों ने अपने रिश्ते और भविष्य को लेकर खुलकर बातचीत की थी।

बताया जाता है कि डुआंगडुआन की मुलाकात सबसे पहले ऑस्ट्रिया के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रोमन से पटाया में हुई थी। समय के साथ दोनों करीब आए और लगभग पांच साल तक साथ रहे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मैकी नाम के एक और युवक से हुई और दोनों के बीच भी प्यार हो गया।

डुआंगडुआन के मुताबिक उन्होंने इस नए रिश्ते को कभी छिपाया नहीं। शादी से पहले तीनों ने मिलकर अपने रिश्ते की सीमाएं, उम्मीदें और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की, जिसके बाद ही यह फैसला लिया गया।

उन्होंने इस बारे में अपने परिवार से भी सलाह ली। डुआंगडुआन की पहले की शादी से तीन बेटियां हैं और वे नानी भी बन चुकी हैं। उनके माता-पिता और बच्चे भी इस शादी से खुश बताए जा रहे हैं।

डुआंगडुआन ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में ज्यादा सफलता नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और निजी संघर्षों का सामना करना पड़ा। परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने पटाया में काम शुरू किया, जहां उनकी मुलाकात पहले रोमन और बाद में मैकी से हुई। धीरे-धीरे दोनों पुरुष उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए और परिवार की जिम्मेदारियों में भी साथ देने लगे।

फिलहाल यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Austrian Men Marriage, Duangduan Ketsaro, Internet Viral Story, Pattaya Love Story, Polyamorous Marriage, Relationship News, social media viral news, Thailand Relationship Story, Thailand Viral News, Thailand Viral Wedding, Unique Marriage Story, Unusual Wedding Story, Viral Wedding Thailand, Woman Married Two Men, World Odd News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इस स्टार्टअप कंपनी का 4 हजार रुपये का निवेश अब बन गया करीब 55 करोड़, जानिए कैसे एक यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर ने किया कमाल
Next Article Pakistan और Azerbaijan के शामिल होने की आशंका से मिडिल ईस्ट में बड़ा युद्ध छिड़ने का खतरा। मिडिल ईस्ट युद्ध में बढ़ सकता है नया खतरा ! पाकिस्तान और अजरबैजान से दो जमीनी मोर्चों पर घिर सकता है ईरान

फीचर

View More
स्माइलिंग बुद्धा परमाणु परीक्षण 1974

जब अमेरिका ने भारत को न्यूक्लियर पॉवर बनने से रोका था। जवाब में ‘बुद्ध मुस्कुराए’ और बदल गई दुनिया की परमाणु नीति!

18 मई, 1974। पोखरण। सुबह के साढ़े आठ बजे के आसपास, रेत के नीचे कुछ हुआ — जो ऊपर से…

By Sandeep pandey 6 Min Read

Afghanistan-Pakistan तनाव के बीच फिर चर्चा में डूरंड लाइन, जानिए 133 साल पुरानी लकीर कैसे बनी टकराव की वजह

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव चरम पर बताया जा…

7 Min Read
सफेद ज़हर' का कहर!

सफेद ज़हर’ का कहर! अमेरिका में फेंटेनाइल से तबाही और मेक्सिको बॉर्डर पर बढ़ता तनाव

आज के दौर में दुनिया का सबसे खतरनाक दुश्मन कोई मिसाइल नहीं,…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

खामेनेई के बाद ईरान में बड़ा ट्विस्ट ! रजा पहलवी ने अंतरिम सरकार का दावा पेश किया, अरब देशों से कहा – “साथ आइए”

ईरान की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को लेकर चल रही खबरों…

3 Min Read
केरल के थिएटर मालिकों ने दिखाया रेड फ्लैग!
EntertainmentTrending News

10 साल बाद बनने वाली थी GOAT सुपरस्टार्स की जोड़ी, फैंस को था बेसब्री से इंतजार लेकिन ‘ईगो वॉर’ में फंस गई फिल्म!

मलयालम सिनेमा के दो 'GOATs Superstarts “ममूटी और मोहनलाल” करीब 10 साल बाद स्क्रीन शेयर करने वाले थे। इंटरनेट पर…

2 Min Read
आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार,
Trending Newsबाजार

आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुआ भारी उछाल

होली के त्यौहार से ठीक पहले आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज…

2 Min Read
तकरार के बाद अब साथ काम?
EntertainmentTrending News

तकरार के बाद अब साथ काम? सोनू सूद और राजपाल यादव की मुलाक़ात ने फिल्म इंडस्ट्री में मचाई हलचल!

बॉलीवुड के गलियारों में पिछले कुछ दिनों से एक 'ठंडी जंग' की चर्चा जोरों पर थी। एक तरफ थे इंडस्ट्री…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?