Trending News

न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज हार के बाद सवालों में टीम इंडिया, गौतम गंभीर की कोचिंग पर बढ़ा दबाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को एक बार फिर शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने इससे पहले साल 2024 में टेस्ट सीरीज में भारत को हराकर सबको चौंका दिया था और अब वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी है।

इस हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर पहले से ही आलोचना हो रही थी, लेकिन अब वनडे फॉर्मेट में भी हार ने चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले श्रीलंका जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ भी भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम चयन और रणनीति में लगातार प्रयोग टीम इंडिया पर भारी पड़ रहे हैं। गेंदबाजों के चयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं ऑलराउंडरों को जरूरत से ज्यादा मौके देना भी टीम संतुलन बिगाड़ता नजर आ रहा है। शमी और बुमराह जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों को बाहर रखना भी टीम के लिए नुकसानदेह साबित हुआ।

खास बात यह रही कि न्यूजीलैंड की अपेक्षाकृत नई और युवा टीम ने भारत को आसानी से मात दी। अब देखना होगा कि इस हार को लेकर बीसीसीआई क्या रुख अपनाता है और आगे टीम में क्या बदलाव किए जाते हैं।


गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के खराब रिकॉर्ड

  • 1997 के बाद पहली बार श्रीलंका से वनडे सीरीज हारी – अगस्त 2024
  • 1988 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज हारी
  • 2012 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाई – नवंबर 2024
  • 2000 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप – नवंबर 2024
  • घरेलू टेस्ट में अब तक का सबसे कम स्कोर (46 रन) – अक्टूबर 2024
  • रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट हार – नवंबर 2025
  • पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना सके
  • 2015 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी
  • न्यूजीलैंड से पहली बार घरेलू वनडे सीरीज हारी – 2026
news desk

Recent Posts

जंग के दौर में पोप की सख्त चेतावनी: “खून से सने हाथों की प्रार्थना नहीं सुनी जाती”

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…

12 minutes ago

भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में

नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…

2 hours ago

“ट्रंप का दावा: अमेरिकी सेना ने ईरान के बड़े ठिकाने नष्ट किए, इजरायल ने भी तेहरान में किया बमबारी”

ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…

2 hours ago

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने 3,500 सैनिक तैनात किए, इज़राइल के साथ रणनीतिक बैठक

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…

3 hours ago

IPL 2026: 13 साल का इंतज़ार खत्म, मुंबई ने रिकॉर्ड रन चेज से बदली ‘ओपनिंग मैच’ की कहानी

आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…

3 hours ago

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

5 hours ago