अभिनेता विजय ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता और Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) चीफ प्रमुख विजय ने चेन्नई में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने खुद भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। विजय दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जिनमें त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर शामिल हैं।
उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान विजय ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम बेहद विस्तृत है और राज्य के हर क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से जाकर प्रचार करना उनके लिए संभव नहीं होगा। इसी वजह से पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिन पर संगठन को भरोसा है और जो स्थानीय स्तर पर पार्टी की रणनीति को मजबूती से आगे बढ़ा सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनावी दस्तावेजों और प्रचार सामग्री में उनका नाम सी जोसेफ विजय के रूप में दर्ज किया जाएगा। विजय का यह कदम उनकी राजनीतिक तैयारी को गंभीर रूप में देखने का संकेत माना जा रहा है।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में कराए जाएंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। राज्य में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं और सभी सीटों पर एक साथ मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 5.6 करोड़ मतदाता हैं। इनमें करीब 2.7 करोड़ पुरुष, 2.8 करोड़ महिला मतदाता और 7617 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से AIADMK और DMK के बीच केंद्रित रही है। राज्य में अधिकतर चुनावों में मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच देखने को मिला है। माना जा रहा है की ऐसे में विजय की पार्टी की एंट्री इस बार चुनाव को अलग दिशा दे सकती है।
विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ‘थलापति विजय’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और दक्षिण भारत में उनकी लोकप्रियता बेहद मजबूत मानी जाती है। 2024 में अपनी पार्टी की शुरुआत के बाद अब वह पूरी तरह सक्रिय राजनीति में उतर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग चुनावी असर पैदा कर सकती है, हालांकि असली तस्वीर मतदान के बाद ही साफ होगी।
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…
नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…
ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…
मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…
आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…
सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…