Trending News

GTA 6, AI और गेमिंग के फ्यूचर को लेके! Take-Two के CEO Strauss Zelnick के इस बयान ने उड़ाई सबकी नींद!

दुनियाभर के गेमर्स जिस घड़ी का सालों से इंतज़ार कर रहे हैं, उसे लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट आई है। ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) की पेरेंट कंपनी Take-Two Interactive के बॉस Strauss Zelnick ने गेम की रिलीज़, इसके मेगा मार्केटिंग प्लान और गेमिंग में AI के रोल को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने गेमिंग कम्युनिटी में हलचल मचा दी है।

उनके इस बयान की 4 बड़ी बातें

आ रही है GTA 6 की रिलीज़ डेट


गेमर्स के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि गेम में किसी भी नए डिले की खबर नहीं है। Zelnick के मुताबिक, GTA 6 फिलहाल 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ के लिए बिल्कुल ट्रैक पर है। गेम इस वक्त अपने “फाइनल पोलिशिंग फेज़” में है, यानी रॉकस्टार गेम्स इस समय गेम के ग्राफिक्स, बग्स और परफॉर्मेंस को एकदम परफेक्ट बनाने में जुटा है ताकि आपको अब तक का सबसे बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस मिल सके।

गर्मियों में फटेगा ‘मार्केटिंग का बम’


अगर आपको लगता है कि अभी तक GTA 6 का हाइप बहुत ज्यादा था, तो रुकिए क्योंकि असली धमाका 2026 की गर्मियों में जून से अगस्त में होने वाला है। कंपनी एक ऐसा ग्लोबल मार्केटिंग कैंपेन शुरू करने जा रही है, जो GTA 5 से भी कई गुना बड़ा और पूरी तरह से डिजिटल-फोकस्ड होगा। दुनिया के कोने-कोने में सिर्फ और सिर्फ GTA 6 का ही जलवा दिखने वाला है।

AI कभी इंसानी दिमाग की जगह नहीं ले सकता!


आजकल हर जगह AI की चर्चा है, लेकिन Zelnick का मानना कुछ अलग है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा “AI सिर्फ एक टूल है, यह इंसानी क्रिएटिविटी का विकल्प नहीं हो सकता।” उनका कहना है कि GTA जैसे ब्लॉकबस्टर गेम्स की जान उसकी कहानी और किरदारों में होती है, जो सिर्फ इंसान ही सोच सकते हैं। AI पुराने डेटा पर काम करता है, इसलिए वो कुछ नया और ओरिजिनल क्रिएट नहीं कर सकता।

एंटरटेनमेंट की दुनिया का ‘सुल्तान’ बनने की तैयारी


Take-Two खुद को सिर्फ एक गेमिंग कंपनी नहीं मानती, उनका विजन बहुत बड़ा है। वो Disney और Netflix की तरह दुनिया की सबसे बड़ी “ग्लोबल एंटरटेनमेंट जायंट” बनना चाहते हैं। GTA और NBA 2K जैसे बड़े नामों के दम पर कंपनी आने वाले सालों में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

एक्सपर्ट्स की राय


गेम एक्सपर्ट्स का कहना है की गेमिंग के इतिहास का सबसे बड़ा ब्लास्ट 19 नवंबर 2026 को होने जा रहा है। टेक-टू के सीईओ ने साफ कर दिया है कि वो सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट का एक नया इतिहास लिखने जा रहे हैं।

news desk

Recent Posts

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

13 minutes ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

27 minutes ago

CJP प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के बदले नियम, ‘फॉर्म-7’ पर लगाई गई लिमिट

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश की मतदाता सूची (Voter List) की शुचिता बनाए रखने…

1 hour ago

‘प्रिय पीएम अंबानी…’ स्टारलिंक की देरी पर फिर भड़के एलन मस्क, भारत में एंट्री को लेकर छिड़ी नई बहस

नई दिल्ली: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक की शुरुआत को लेकर दुनिया के दिग्गज…

2 hours ago

संडीला के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पीड़ितों से मिलकर प्रशासन से त्वरित राहत की मांग की

हरदोई: जनपद हरदोई के संडीला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वरिष्ठ…

2 hours ago

“ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी…” CJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- अब होगी लोकतंत्र की मरम्मत

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

2 hours ago