Trending News

घने कोहरे में गायब हुआ ताजमहल, पश्चिम यूपी में शीतलहर से जनजीवन बेहाल

लखनऊ। दिसंबर का महीना समाप्ति की ओर है और देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। इस बीच घने कोहरे की चपेट में लगभग आधा भारत आ चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में हालात इतने गंभीर हो गए कि विश्व प्रसिद्ध ताजमहल तक कोहरे में गायब होता नजर आया।

आगरा में कोहरे की मोटी चादर ने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आलम यह रहा कि सुबह के समय ताजमहल दृश्य से पूरी तरह ओझल हो गया। इस नज़ारे को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूज़र्स ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा-“वाह ताज नहीं, कहां है ताज?”। तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

21 दिसंबर को मौसम का असर आम जनजीवन, स्वास्थ्य और यातायात पर साफ देखने को मिला। घने कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ताजमहल देखने आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गईं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगरा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं मुरादाबाद में भी कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ठंड और घने कोहरे के चलते इन शहरों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है और सुबह के समय सामान्य गतिविधियों में भी बाधा देखने को मिली।

news desk

Recent Posts

गोल्ड लोन मार्केट में हलचल! 4,000 करोड़ का IPO ला रही है ये कंपनी, छोटे निवेशकों की चमकेगी किस्मत

गोल्ड लोन सेक्टर की कंपनी मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (Muthoot Fincorp Limited) शेयर बाजार में एंट्री…

1 hour ago

निफ्टी-सेंसेक्स की बची लाज! लेकिन मंडे मार्केट क्रैश में डूबा निवेशकों का 2.25 लाख करोड़

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जैसा ड्रामा देखने को मिला।…

2 hours ago

रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार : कमलेश पासवान

46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन कल से मुकाबलों की शुरुआत गोरखपुर । मेजबान…

2 hours ago

RTI के दायरे से पूरी तरह बाहर हुआ BCCI, CIC ने पलटा अपना ही 8 साल पुराना आर्डर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने अपनी प्रशासनिक और वित्तीय स्वतंत्रता की कानूनी लड़ाई में…

3 hours ago

Netflix पर ‘Glory’ ने मचाया धमाल! ‘मुन्ना भैया’ का नया डार्क मोड और ऐसा सस्पेंस जो दिमाग हिला देगा

अगर आप भी 'मिर्जापुर' और 'पाताल लोक' जैसी कड़क, देसी और एकदम 'रॉ' क्राइम-थ्रिलर्स के…

3 hours ago