Trending News

टी-20 विश्व कप 2026: भारत की संभावित टीम पर कयास, बीसीसीआई शनिवार को कर सकता है ऐलान, UP से सिर्फ एक खिलाड़ी!

साल 2025 खत्म होने वाला है और अगले साल टी-20 विश्व कप का आयोजन होने वाला है। भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टी-20 विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेल रही है और इस सीरीज के सहारे अपनी अंतिम तैयारी कर रही है।

टीम इंडिया में टी-20 विश्व कप के लिए कौन-कौन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। हाल ही में शिवम दुबे ने बातचीत में कहा था कि टीम लगभग पूरी तरह से सैटल है और इसमें केवल एक या दो बदलाव की संभावना है।

बीसीसीआई शनिवार को टी-20 विश्व कप टीम का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ताओं की बैठक में टीम इंडिया के कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल हो सकते हैं। टीम में बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना कम है, हालांकि कुछ खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा हो सकती है।

माना जा रहा है कि चयनकर्ता जिस टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुनेंगे, वही टीम विश्व कप में खेलेगी। कयासों के अनुसार:

  • यूपी की तरफ से कुलदीप यादव का नाम तय है।
  • रिकू सिंह को इस बार निराश होना पड़ सकता है क्योंकि उनके चयन पर कोच, कप्तान और मुख्य चयनकर्ता में आम राय नहीं बनी है।
  • ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल की जगह तय मानी जा रही है।
  • गेंदबाजों में कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा को चयनित माना जा रहा है।
  • युवा खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, जितेश शर्मा का चुना जाना तय माना जा रहा है।

इस ऐलान के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया किस फार्मेट और संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की संभावित टीम

भारतीय टीम के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

बल्लेबाज और ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन

गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राण

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। टीम इंडिया का शुरुआती अभियान इस प्रकार है:

  • 7 फरवरी: भारत vs अमेरिका
  • 12 फरवरी: भारत vs नामीबिया
  • 15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान
  • 18 फरवरी: भारत vs नेदरलैंड्स (अंतिम लीग मैच)
SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध अब पर्यावरण प्रदूषण…

13 minutes ago

अलविदा बप्पा! लालबागचा राजा की विदाई के साथ मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, 21 घंटे चला विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लालबागचा राजा और चिंचपोखलीचा चिंतामणि की विदाई के…

23 minutes ago

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

2 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…

2 hours ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

2 hours ago

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

3 hours ago