टी-20 विश्व कप 2026 में अब नॉकआउट की तस्वीर साफ हो गई है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम, इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।टीम इंडिया ने कल रात करो-मरो के मुकाबले में वेस्टइंडीज को पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
अब सेमीफाइनल मुकाबलों की तस्वीर भी साफ हो गई है। पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। दोनों सेमीफाइनल 5 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले जाएंगे।भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाला सेमीफाइनल अगर बारिश या खराब मौसम की वजह से रद्द हो जाता है, तो इसका फैसला सामान्य लीग मैचों की तरह नहीं होगा। सेमीफाइनल नॉकआउट मुकाबला है, जहां हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है।
ग्रुप स्टेज और सुपर-8 राउंड में मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाता है, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों के लिए International Cricket Council (ICC) ने अलग नियम तय किए हैं। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर तय दिन मैच पूरा नहीं हो पाता, तो मुकाबला रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
हालांकि, अगर रिजर्व डे पर भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाता, तो सुपर-8 राउंड की अंक तालिका के आधार पर फैसला होगा। जो टीम अपने सुपर-8 ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रही होगी, उसे फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा।
सुपर-8 चरण में इंग्लैंड अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी, जबकि भारत ने अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में अगर भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पूरी तरह रद्द हो जाता है और कोई परिणाम नहीं निकलता, तो इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगी और भारत का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
पहले सेमीफाइनल में किसे फायदा?
पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। इस मैच के लिए भी रिजर्व डे तय है।
अगर यह मुकाबला भी पूरी तरह रद्द हो जाता है और रिजर्व डे पर भी नतीजा नहीं निकलता, तो सुपर-8 में अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने के कारण दक्षिण अफ्रीका को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। न्यूजीलैंड ने सुपर-8 चरण दूसरे स्थान पर समाप्त किया था, इसलिए रद्द की स्थिति में उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है।