टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान पर सनसनी फैला दी।
इस धमाकेदार पारी के साथ अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं अगर भारतीय खिलाड़ियों के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो KL Rahul के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने भी खिताबी मुकाबले में तेज अर्धशतक जड़ा था।
अभिषेक की इस आक्रामक पारी ने फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया।
T20WC में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
12 बॉल – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
18 बॉल – अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड (2026)
18 बॉल – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
19 बॉल – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
20 बॉल – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
20 बॉल – ईशान किशन बनाम नामीबिया (2026)
T20WC पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर
51 रन – अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड (2026)
51 रन – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
50 रन – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
50 रन – ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड (2026)
42 रन – ईशान किशन बनाम पाकिस्तान (2026)
41 रन – संजू सैमसन बनाम इंग्लैंड (2026)
41 रन – रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज (2016)