Trending News

दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्थान की छात्राओं से शोषण ? स्वामी चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 32 छात्राओं के बयान हुए दर्ज,आरोपी स्वामी फरार!

दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (SRISIIM) में पढ़ रही ईडब्ल्यूएस श्रेणी की छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों पर जांच शुरू कर दी है. आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी पर छात्राओं को धमकाने, अश्लील WhatsApp/SMS संदेश भेजने और शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश करने के आरोप लगे हैं. यह शिकायत 4 अगस्त 2025 को श्री पी.ए. मुरली, प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों की ओर से दर्ज कराई गई थी.

शिकायत में यह भी कहा गया कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी आरोपी का साथ देते हुए छात्राओं पर दबाव डालते थे. जांच के दौरान 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें से 17 ने स्पष्ट रूप से आरोपी पर अश्लील व्यवहार और शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश का आरोप लगाया. कई छात्राओं ने बताया कि विरोध करने के बावजूद उन्हें दबाव में रखा गया.

पुलिस ने थाना वसंत कुंज नॉर्थ में मामला दर्ज कर कई धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल और आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, साथ ही संस्थान के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए. जांच में यह भी सामने आया कि संस्थान के बेसमेंट से 39 UN 1 फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली वोल्वो कार मिली, जिसे आरोपी इस्तेमाल करता था.

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य, जिनमें छात्राओं के बयान, सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट शामिल हैं, कानूनी कार्रवाई में अहम होंगे. फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

news desk

Recent Posts

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

8 minutes ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

2 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

2 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

3 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

4 hours ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

4 hours ago