Trending News

‘शेख को पार्टनर चाहिए’ चैट ने खोली पोल, धार्मिक चोले में छिपे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड निकला स्वामी चैतान्यानंद

पुलिस की गिरफ्त में आए स्वामी चेतान्यानंद उर्फ पार्थ सारथी के कारनामों का खुलासा अब तेजी से हो रहा है. पूछताछ में भले ही बाबा टालमटोल कर रहा हो, लेकिन उसके मोबाइल फोन से रिकवर की गई व्हाट्सऐप चैट्स ने वह सच सामने ला दिया है जिसे वह छिपाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस सूत्र बताते हैं कि वह खुद को आध्यात्मिक गुरु बताकर महिलाओं को झांसा देता था, लेकिन उसका असली धंधा इससे कहीं ज्यादा खतरनाक और संगठित था.

दुबई कनेक्शन और सेक्स सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश

जांच के दौरान एक चैट सामने आई जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. इसमें बाबा ने लिखा— दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है?” इस एक मैसेज ने साफ कर दिया कि बाबा सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि खाड़ी देशों तक फैले सेक्स नेटवर्क से जुड़ा था.

उसके फोन से पुलिस को कई महिलाओं के साथ लंबी चैट हिस्ट्री मिली है. बातचीत में वह लड़कियों को बेबी, डॉल, डॉटर, स्वीटी जैसे संबोधनों से पुकारता था और धार्मिक भाषा का सहारा लेकर भावनात्मक रूप से अपने अनुयायियों को फंसाता था. एक चैट में वह एक युवती से पूछता है—
बेबी, ड्यूटी पूरी हुई?”
लड़की जवाब देती है—
सर, शिफ्ट पर जा रही हूं.”
इसके बाद बाबा लिखता है—
गुड इवनिंग, मेरी सबसे प्यारी बेबी डॉल बेटी.”
युवती ने जवाब दिया, सर, यहां तो दोपहर है. हैप्पी आफ्टरनून. आपने कुछ खाया?”

हनीट्रैप, झांसा और विदेशी नंबरों से ऑपरेशन

चौंकाने वाली जानकारी यह भी है कि बाबा कई लड़कियों को अल्मोड़ा सहित अन्य शहरों में भेज चुका था. एक केस में उसने एक युवती को पैसे देकर कहा कि वह किसी युवक के साथ नज़दीकी तस्वीरें खिंचवाकर उसे भेजे—यानी उसे हनीट्रैप में फंसाने की साज़िश की जा रही थी.

फरार रहने के दौरान वह लंदन के एक व्हाट्सऐप नंबर का इस्तेमाल करता रहा. यहीं से वह युवतियों से बातचीत करता था. कई चैट्स डिलीट थीं, लेकिन रिकवरी के दौरान पुलिस के हाथ ऐसे संवाद लगे जो उसके इरादों की पोल खोलते हैं. एक लड़की को वह लगातार मैसेज करता रहा—
बेबी, आई लव यू…”
लड़की के ब्लॉक करने के बाद भी वह नए नंबरों से संपर्क साधने की कोशिश करता रहा.

पुलिस के हाथ नए सबूत

जांच एजेंसियां अब चैट्स, कॉल डिटेल्स और उसके नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं. महिलाओं की सप्लाई से लेकर विदेशी संपर्कों तक, हर पहलू की छानबीन की जा रही है. पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ ‘आस्थाओं के दुरुपयोग’ का मामला नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक बड़े गिरोह का हिस्सा हो सकता है.

जैसे-जैसे रिकवरी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बाबा का ‘धार्मिक चोला’ उतरता जा रहा है और उसके काले धंधे की गंदगी सामने आ रही है.

news desk

Recent Posts

78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, बहादुर जवानों के शौर्य को सलाम; 13 को मरणोपरांत सम्मान, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भी शामिल

नई दिल्ली: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के वीर जवानों को उनके…

5 hours ago

1972 में हुई शादी, 1978 से अलग रह रहे थे दंपति; 49 साल पुराने रिश्ते पर हाई कोर्ट ने लगाया विराम, 70-72 साल की उम्र में मिला तलाक

अमरावती: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने 70 वर्षीय महिला और 72 वर्षीय पुरुष के करीब…

5 hours ago

IND vs SL 1st Test: गॉल में 600वें टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल का बड़ा इशारा, सिराज संग प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे नई गेंद!

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हो रहे दो मैचों…

13 hours ago

लखनऊ छावनी में ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली और तिरंगा वॉकथॉन आयोजित

राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के साथ…

13 hours ago

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास, टेस्ट शतक जड़ने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेश के 25 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन…

13 hours ago