Latest News

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती धमाका! 14 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार (2 अगस्त 2026) को पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। हमले में पुलिस को निशाना बनाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद उमर ने बताया कि यह विस्फोट स्वात घाटी के काबल कस्बे में उस समय हुआ, जब स्थानीय युवाओं का एक समूह पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा था। यह प्रदर्शन स्वात की स्थानीय ट्राइबल काउंसिल ‘अमन जिरगा’ की ओर से आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारी तख्तियां लेकर क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से इलाके की सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

घटनास्थल से मिला कटा हुआ सिर, आत्मघाती हमले की आशंका

पुलिस प्रमुख मोहम्मद उमर के मुताबिक जांच टीम को घटनास्थल से एक कटा हुआ सिर मिला है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि यह हमला किसी आत्मघाती हमलावर ने किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्फोट की प्रकृति को लेकर जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

बचाव अधिकारियों के अनुसार, धमाके में घायल हुए 15 से ज्यादा लोगों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए सैदू शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली

रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि राहत और तलाशी अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बलों और आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद ही विस्फोट से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

खैबर पख्तूनख्वा में लगातार बढ़ रही उग्रवादी हिंसा

अफगानिस्तान से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ वर्षों से उग्रवादी गतिविधियों में लगातार इजाफा हुआ है। बम धमाकों और सशस्त्र हमलों में सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। स्वात समेत कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां पहले से हाई अलर्ट पर हैं, लेकिन इसके बावजूद हिंसक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो…

8 hours ago

नहाने के बाद भी क्यों आने लगती है पसीने की बदबू? सिर्फ परफ्यूम से नहीं बनेगी बात, इन 5 आदतों से पाएं राहत

नई दिल्ली: क्या नहाने के कुछ देर बाद ही आपके शरीर से पसीने की गंध…

8 hours ago

जंगल की देवी या विकास की जंग? सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द व्वान’ के ट्रेलर में दिखा रहस्यमयी वन, 25 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया…

8 hours ago