Entertainment

Stranger Things 5: हॉकिन्स का ‘एंडगेम’ शुरू! वेकना का कहर और विल बायर्स का मास्टरस्ट्रोक, क्या इलेवन देगी कुर्बानी?

नेटफ्लिक्स की कल्ट क्लासिक सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ अपने ग्रैंड फिनाले के साथ इंटरनेट पर आग लगा रही है। अब मुकाबला सिर्फ सर्वाइवल का नहीं, बल्कि ‘वजूद’ का है। हॉकिन्स अब वो छोटा सा प्यारा शहर नहीं रहा, बल्कि इंसानों और शैतानों के बीच एक खौफनाक ‘वॉर ज़ोन’ बन चुका है।

‘सीजन 5’ के वो 4 बड़े अपडेट्स जिन्होंने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है:

1. ‘The Abyss’ की एंट्री: क्या हॉकिन्स का गेम ओवर होने वाला है?

भूल जाइए ‘अपसाइड डाउन’ को, क्योंकि अब एंट्री हुई है ‘The Abyss’ की! डस्टिन के लेटेस्ट खुलासे ने साबित कर दिया है कि राक्षसों का असली ठिकाना अब हमारी दुनिया को निगलने के लिए तैयार है। हॉकिन्स की सड़कों पर अब साइकिलें नहीं, बल्कि मिलिट्री के टैंक दौड़ रहे हैं। दो दुनियाओं का ये  ‘कोलिजन’ तबाही का नया नाम है।

2. विल बायर्स: शिकार नहीं, अब शिकारी है!

सीजन 5 का सबसे बड़ा ‘एक्स-फैक्टर’ हमारा अपना विल बायर्स है। जिस लड़के के गायब होने से ये पूरी कहानी शुरू हुई थी, वही अब इसे खत्म करने का दम रखता है। विल अब केवल वेकना का शिकार नहीं है, बल्कि उसके पास अब ऐसी ‘सुपर पावर्स’ हैं जो सीधे वेकना के दिमाग से खेल रही हैं। क्या विल ही इस गेम का असली विनर होगा?

3. एपिसोड 7 का खौफनाक ‘क्लिफहैंगर’

हालिया एपिसोड ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इलेवन और उसकी पूरी गैंग वेकना के माइंड-गेम में बुरी तरह फंस चुकी है। होली व्हीलर की जान दांव पर है और टीम पूरी तरह बिखर गई है। सोशल मीडिया पर थ्योरीज की बाढ़ आ गई है कि क्या इस बार कोई बड़ा किरदार अपनी जान गंवाएगा?

4. न्यू ईयर ईव पर मचेगा असली गदर!

नेटफ्लिक्स इस साल के अंत को सबसे बड़ा धमाका बनाने जा रहा है। डेट नोट कर ले 31 दिसंबर 2025, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीरीज का आखिरी एपिसोड 2 घंटे 8 मिनट का होगा,यानी एक पूरी ब्लॉकबस्टर फिल्म! पर उसके आने से पहले फेंस का कहना है की क्या इलेवन को दुनिया बचाने के लिए खुद को कुर्बान करना पड़ेगा?

‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ केवल एक शो का अंत नहीं, बल्कि एक ‘इरा’ का अंत होगा। हॉकिन्स की ये पलटन अब बड़ी हो चुकी है और मुकाबला अब तक के सबसे बड़े विलेन से है।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

₹440 करोड़ फ्रीज, साइबर फ्रॉड और चार्टर्ड फ्लाइट्स का ‘सीक्रेट कनेक्शन’; ED की रडार पर टीएमसी के 18 बैंक खाते

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…

1 hour ago

कंक्रीट के जंगलों में अब नहीं घुटेगा दम! आ गया इंडिया का पहला मोबाइल ‘Liquid Tree’, बिना पेड़ के मिलेगी प्योर ऑक्सीजन

बड़े शहरों में बढ़ता एयर पॉल्यूशन अब एक ऐसा साइलेंट किलर बन चुका है, जो…

2 hours ago

US-Iran Conflict: ‘ईरान मुझे मारना चाहता है’, ट्रंप का बड़ा दावा; कुवैत-बहरीन पर हमलों के बाद समझौता पूरी तरह खत्म

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

3 hours ago

AI सीक्रेट्स लीक हुए तो खैर नहीं! चीन ने “अलीबाबा” और “बाइटडांस” को दी सख्त वॉर्निंग, ग्लोबल मार्केट में मचेगा तहलका

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस अब सिर्फ बिजनेस तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सुपरपावर्स के…

4 hours ago